रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक के झंवरपुर गावं पहुंचे। स्थानीय महिलाओं के हाथ से कांसा घास और धान बाली से बनी हैट पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल ने साड़ी देकर हैट बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। झंवरपुर गांव की रहने वाली 40 साल की सुशीला ने बताया कैसे गोधन न्याय योजना से उन का बचपन का सपना सच हुआ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक के झंवरपुर गावं पहुंचे। लैलूंगा ब्लॉक के झंवरपुर गांव की रहने वाली 40 साल की सुशीला पैंकरा हवाई जहाज में सफर करने का उनका बचपन से सपना था। जिसे साकार कर पाना संभव नहीं था। वो अपने सपने को लगभग भूल चुकी थी। इस दौरान सीएम बघेल के द्वारा शुरू की गई गोधन न्याय योजना की जानकारी सुशीला को मिली। इस योजना ने सुशीला के सपने को फिर से जिंदा कर दिया। बता दें सुशीला ने अपने साथ 9 और महिलाओं को जोड़कर एक स्व सहायता समूह बनाया जिसका नाम रखा महादेव। महिलाओं ने 600 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर बेची जिससे लाभांश की राशि 2 लाख 16 हजार रूपए समूह के बैंक खाते में जमा हुई। महिलाओं ने इस पैसे से हवाई जहाज का टिकट खरीदा।

 

समूह की सभी महिलाओं ने झारसुगुड़ा से रायपुर तक की हवाई यात्रा की और अपने उस सपने को पूरा किया जिसे वो भूल चुकी थी। अब महादेव स्व सहायता समूह की महिलाएं दोगुने उत्साह के साथ वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन का कार्य कर रही हैं ताकि वो न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हों बल्कि दूसरों को भी ये संदेश दे सकें की छत्तीसगढ़ अब तेजी से बदलाव की राह पर है।