भिलाई। शनिवार तड़के इंडस्ट्रियल पार्क में हुई हत्या के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक पुलिस ने इस मामले में 6 अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वरदाद में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है।

बता दें इंडसट्रियल पार्क हथखोज में शनिवार सुबह दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मरने वाले युवक का नाम अशोक सोनी है जो खुर्सीपार में रहता ह। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा दिया। इस मामले में अब तक भिलाई तीन पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद अशोक सोनी नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जो दत्ता पावले उर्फ अरबाज सिद्धीकि, हरिशंकर यादव उर्फ जुगनु, हैप्पी उर्फ मंजीत सिंह, आकश कौशिक, लक्ष्मी नारायण बाघ उर्फ राजेन्द्र सिंह हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बता दें शनिवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच इंदस्ट्रीयल पार्क के पास एक गुट के लोग बैठे थे जिन्हें देखकर अशोक सोनी ने डायल 112 को फोन कर दिया था। पुलिस के आते ही सभी भाग गए। इसके बाद दोबारा 6 बजे दोनों गुट के लोग यहां जमा हुए और आपस में मारपीट करने लगे। इसी मारपीट के बीच अशोक सोनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।