RAIPUR. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद को रोकने गए यूथ कांग्रेस नेताओं पर बदमाशों ने चाकू से हमला किया है। वहीं हमला करने के बाद बादमाश मौके पर ही फरार हो गए। बता दे इस हमले में यूथ कांग्रेस नेताओं को काफी चोटे आई हैं। इस घटना के बाद यूथ कांग्रेस नेताओं ने थाने का घेराव कर अरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को तहसील कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर विवाद हो रहा था। तभी यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा और प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस आस मोहम्मद अपने कुछ साथियों के साथ पंप पर पहुंचे और विवाद को रोकने का प्रयास करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने यूथ कांग्रेस के इन नेताओं पर ही चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें काफी चोटे भी आई है। वहीं हमला करने वालों में सोनू सेन व उसके साथियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

इस घटना के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मौदहापारा थाने का घेराव कर यूथ कांग्रेस नेताओं ने सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मौदहा पारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।