रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच परीक्षाओं की भी तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार अब पहली से आठवीं तक बच्चों का मिडलाइन आंकलन 29 दिसंबर से शुरू होगा। यह आंकलन एक जनवरी तक सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने हिंदी माध्यम स्कूलों के साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए भी समय-सारणी और दिशा-निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों के मुताबिक छठवीं से आठवीं तक के बच्चों का आंकलन 29 दिसंबर से 4 जनवरी 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए प्रश्न पत्र तैयार कर जिलों को भेज दी गई है। इस बार 40 अंकों का होगा, इसमें 30 अंक प्रश्न पत्र एवं 10 अंक प्रायोजना कार्य के होंगे। कक्षावार, विषयवार प्रायोजना कार्य में कुल तीन प्रश्न पत्र होंगे, जिसमें से कोई दो पर कार्य करना अनिवार्य होगा।

शिक्षक दस्तावेजों को करेंगे सुरक्षित
बच्चों को प्रयोजना कार्य पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। प्रायोजना कार्य समय में, जोड़ों में या व्यक्तिगत रूप से किया जा सकता है। शिक्षक, कक्षा, विद्यालय के बाहर के प्रोजेक्ट कार्य अपने मार्गदर्शन में कराएंगे और सुरक्षा के उचित उपाय सुनिश्चित करेंगे। शिक्षक बच्चों द्वारा किए गए प्रायोजना कार्य का दस्तावेज सुरक्षित रखेंगे। हिंदी मीडियम स्कूलों के साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों में भी मिडलाइन आकलन होगा, मूल्यांकन के आधार पर बच्चों को ग्रेड दिया जाएगा।

By admin