रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मौसम (Meteorological) ने फिर करवट ली है। हवा की दिशा बदलने के से रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अच्छी ठंड (Cold) पड़ रही है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इससे ठंड और बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे में दुर्ग में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 2.6 डिग्री गिरा है। ज्यादातर स्थानों पर दोपहर का अधिकतम तापमान सामान्य या इससे एक डिग्री तक कम है।

लालपुर मौसम केंद्र (Lalpur Meteorological Station) के अनुसार दिसंबर का आधा महीना बीतने वाला है अब हल्की से थोड़ी ज्यादा ठंड पड़नी शुरू हुई है। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में कई जगह घना कोहरा छाने लगा है। सरगुजा संभाग के ज्यादातर जिलों में अच्छी ठंड पड़ रही है। यहां आमतौर पर दिसंबर के अंत तक शीतलहर जैसी स्थिति रहती है। इस साल भी ऐसी ही संभावना है। राजधानी में शीतलहर जैसी स्थिति तो नहीं रहती, लेकिन आउटर में ऐसी संभावना बन जाती है।

मौसम शुष्क, इसलिए बदली नहीं होगी
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक पश्चिम विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर है। इसके खत्म होने से 15 दिसंबर से प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। प्रदेश में उत्तर व पूर्व दिशा से हवा आ रही है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड जारी रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा इसलिए कहीं भी बादल छाने की संभावना नहीं है। इससे रात का तापमान बढ़ने के बजाय कम रहेगा।

स्थान            अधिकतम    न्यूनतम
रायपुर           28                15.7
बिलासपुर     28.4              13.2
पंेड्रारोड       26.8              10.2
अंबिकापुर     23.5               9.4
जगदलपुर     27.9               15.6
दुर्ग                30                  12
राजनांदगांव   28                  14.8

By admin