BJP declared candidates from 18 wards of Jamul Palika

<strong>भिलाई।</strong> कांग्रेस ने देर रात भिलाई नगर निगम के अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। इसके कुछ ही देर बाद भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। हालांकि भाजपा ने भिलाई निगम के 70 में से 13 वार्डों पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। यानी देर रात जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में 13 वार्डों के प्रत्याशी शामिल नहीं है। दोनों ही दलों ने अपने मौजूदा पार्षदों पर ज्यादा भरोसा जताया है।

कांग्रेस की लिस्ट में जहां नीरज पाल, लक्ष्मीपति राजू जैसे मौजूदा पार्षदों के नाम हैं, वहीं नए चेहरों में राधिका नगर से आदित्य सिंह को मौका दिया गया है। प्रत्याशियों के चयन में पार्टी ने इस बात का ध्यान दिया है कि चेहरा जिताऊ हो। सूची में कुछ ऐसे भी नाम हैं जिनकी पृष्ठभूमि राजनीतिक नहीं हैं। लेकिन क्षेत्र में उनकी छवि अच्छी है। ऐसा ही एक नाम हैं वैशाली नगर वार्ड से सुषमा उपाध्याय का।

इधर भाजपा ने निगम के सभापति रहे श्याम सुंदर राव, पीयूष मिश्रा, भोजराज, रिकेश सेन आदि पर भरोसा जताया है। जबकि लक्ष्मीनारायण नगर वार्ड 44 से दया सिंह को मौका दिया गया है। दोनों दलों में कुछ ऐसे लोगों को भी पार्षद का टिकट दिया गया है, जो कभी विधायक के टिकट के लिए दौड़ लगा रहे थे। ऐसे लोगों के लिए पार्षद का यह चुनाव जन्म मरण के प्रश्न से कम नहीं है।

<strong>इन वार्डों के प्रत्याशियों का फैसला नहीं</strong>
भाजपा ने भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों में से 57 वार्डों के प्रत्याशियों की ही सूची जारी है। 13 वार्डों के प्रत्याशियों का चयन फिलहाल नहीं हो सका है। इसके पीछे बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रत्याशियों को देखते हुए इन वार्डों में भाजपा अपना प्रत्याशी बदल सकती है। ये 13 वार्ड हैं…वार्ड 1, 2, 3, 7, 18, 19, 33, 52, 57, 60, 63, 64 व 65

By admin