Breaking news: BJP's relief in Jamul, BJP wins 10 out of 20 seats

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में 20 दिसंबर को हुए चुनाव की मतगणना जारी है। परिणाम के हर अपडेट की जानकारी संचार माध्यमों से दी जा रही है। आवश्यक सभी सुविधाओं के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग के आदेशानुसार कोविड-19 के नियमों के अनुसार व्यवस्था की गई है। अधिकारी इस ओर नजर रखे हुए हैं।

करीब दो हजार कर्मचारी 600 मेजों पर वोटों की गिनती कर रहे हैं। इसी गिनती से 1393 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इसके लिए 29 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी जिलों को मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन, निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

इस चुनाव में कुल 4 लाख 88 हजार 425 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें से 2 लाख 48 हजार 41 पुरुष, 2 लाख 40 हजार 369 महिला और 15 तृतीय लिंग समुदाय के लोग शामिल थे।

370 वार्डों के लिए सोमवार को मतदान हुआ था
20 दिसंबर यानी बीते सोमवार को राज्य के चार नगर निगमों, पांच नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों के 370 वार्डों के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। इस दौरान 60 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

हर पर्ग की नजर परिणाम पर
हर वर्ग का ध्यान परिणाम पर है। मोबाइल, टीवी, फेसबुक पर लोगों की नजरें हैं। वे हर पल अपडेट खबरें देख रहे हैं। इधर मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों का दिल तेजी से धड़कने लगा है। मतों की गिरनती की ओर पूरी तरह से नजरें गड़ाए हुए हैं।

तीन निकायों के परिणाम का बेसब्री से इंतजार
15 निकायों में हुए चुनाव में अब तक आए परिणामों के आधार पर देखा जाए तो भाजपा का प्रदर्शन काफी कमजोर नजर आ रहा है। अब तक परिणाम में कांग्रेस आगे है। भाजपा को प्रायः जगहों पर हार का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब तक नगर निगम भिलाई, नगर निगम रिसाली, भिलाई चरोदा के परिणाम का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में मतगणना जारी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो निकाय चुनावों की मतगणना भी जारी है। नक्सल प्रभावित जिला होने की वजह से यहां सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

प्रेमनगर(सूरजपुर) के 15 वार्डों में 11 सीटें कांग्रेस की
प्रेमनगर(सूरजपुर) के 15 वार्डों के नगर पंचायत में कांग्रेस की 11 सीटों पर जीत और भाजपा के हिस्से में दो सीटें आई हैं।

भैरमगढ़ 15 में 12 कांग्रेस जीती
भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन कर रही है। यहां की 10 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है जबकि भाजपा को पांच सीटों पर जीत मिली है। वहीं भोपालपट्टनम नगर पंचायत में 15 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

कुरुद नगर पंचायत वार्ड एक में कांग्रेस
कुरुद नगर पंचायत के वार्ड एक में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली है। भाजपा के प्रकाश चनवानी को भारी मतों से हराया है।

मारो नगर पंचायत में कांग्रेस आगे
बेमेतरा जिले में शुरुआती रुझान के मुताबिक मारो नगर पंचायत में कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं यहां वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 5, वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 12, वार्ड नंबर 13 में कांग्रेसी प्रत्याशी की जीत हुई है।

नरहरपुर में 11 सीटों पर कांग्रेस
नरहरपुर में कांग्रेस 11 वार्डों में चुनाव जीत चुकी है। वहीं भारीतीय जनता पार्टी ने 4 सीटों से पर सीमित हो गई।

भोपालपट्नम में 14 सीटों पर कांग्रेस
नगर पंचायत भोपालपट्नम व कोटा पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। भोपालपट्नम में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने भाजपा को साफ कर दिया है। कांग्रेस ने यहां की 15 में से 15 सीट पर कब्जा कर लिया है।

कोटा में 14 सीटें कांग्रेस की
कोटा नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 14 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। केवल एक वार्ड में ही भाजपा का प्रत्याशी जीत दर्ज कर पाया है। यहां इतनी बड़ी जीत से कांग्रेस में जश्न का माहौल है।

By admin