रायपुर। छत्तीसगढ़ के निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा कर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान पार्टी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी पहुंचे और जश्न में शामिल हुए।

इस दौरान मोहन मरकाम ने कहा कि निकाय चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आए हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के मूड को समझने के लिए0 पर्याप्त है। यह चुनाव बस्तर, सरगुजा से लेकर दुर्ग, रायपुर सभी जगह हुए हैं। सभी स्थानों की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया। कांग्रेस पार्टी इस भरोसे और विश्वास के लिये जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है। जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के कामों पर मुहर लगाया है।

मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 सालों में जो जनहितकारी काम किया, योजना बनाया उनका क्रियान्वयन किया जनता ने उस पर अपनी सहमति दिया है। जनता ने भूपेश बघेल के विस्वसनीय नया छत्तीसगढ़ मॉडल को भी स्वीकार किया है। कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन सालों में प्रदेश हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिये काम किया। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर उद्योगपति सभी खुश है।

पीसीसी चीफ ने कहा कि भूपेश सरकार सभी के तरक्की के लिए रास्ते खोले है। यही कारण है सभी वर्ग के लोग कांग्रेस की सरकार से खुश है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को बनाये रखा है। यही कारण है सभी उपचुनाव, नगर निगम, पंचायत चुनाव कांग्रेस ने जीता था वर्तमान निकाय चुनाव में भी जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को भरपूर आशिर्वाद दिया है।

By admin