रायपुर। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करने के लिए रायपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा पिंक गश्त अभियान दूसरे दिन भी शहर के विभिन्न स्थानों पर चला। इस अभियान के तहत् रायपुर पुलिस के महिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक आवगमन के साधनों को ध्यान में रखते हुए 1800 आटो व कुछ बसों में महिला हेल्पलाइन के नम्बर वाला स्टिकर चस्पा किया गया।

महिला पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा 35 आवासीय परिसर (हाउसिंग सोसायटी) में जाकर कुल 3395 महिलाओं/लड़कियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाया गया। इस दौरान महिलाओं के लिए निडर वातावरण बनाना, महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना, कुछ होने पर पुलिस को आसानी से संपर्क करने प्रेरित करना, सोशल मीडिया को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में बताकर पाम्पलेट व लगभग 1000 की-रिंग वितरित करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर पृथक से स्टीकर चस्पा कर हेल्पलाइन नम्बर 94791-90167 को प्रचारित कर जागरूक किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त ऐसे ऑटो जिनका वेरिफिकेशन ट्रैफिक पुलिस द्वारा कर लिया गया है, उनमें पिंक गश्त के हेल्पलाइन नम्बर के स्टिकर भी लगाया गया। आज 25 दिसंबर को पुरखोती मुक्ताँगन, सातपाखर, अनुपम गार्डन, नंदनवन, गांधी उद्यान, ऊर्जापार्क, माता कौशल्या मंदिर, समोदा डेम, एमएम फ़न सिटी ,मेगनेटो मॉल ,सेंध जलाशय,अंबुजा माल ,साइंस सेंटर विधान सभा में रायपुर महिला पुलिस की अलग अलग टीम ने वँहा जाकर महिलाओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया और विस्तार से समझाया ।

पिंक ग़श्त के दौरान कुछ हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली महिलाओं ने पिंक ग़श्त के बारे में पहले से ही जानना बताया और इस प्रयास की सराहना भी की। कई जगहों पर लड़कियाँ महिला पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर ख़ुश हुईं और उनसे सुरक्षा से सम्बंधित कई सारे सवाल भी पूछे, और सेल्फ़ीस लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में शेयर भी किए।

रेल्वे स्टेशन केपास रहने वाली प्रीति लुनावत ने पिंक ग़श्त की टीम को बुलाकर अपने घर में हाई टी भी करायी। पिंक ग़श्त की टीम को लेकर महिलाओं/लड़कियों में अच्छा उत्साह है। पिंक ग़श्त का ये अभियान महिला सुरक्षा और उनमें विश्वास बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस का एक सकारात्मक प्रयास है।

By admin