रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में आ रहे अच्छे परिणाम से लगता है कि ज्यादातर निकायों में कांग्रेस का ही कब्जा रहेगा। परिणाम अभी बाकी है। अभी सब की निगाहें भिलाई, रिसाली और भिलाई चरोदा के परिणामों पर है।

बता दें कि प्रदेश में 15 नगरीय निकायों में आम चुनाव के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। शाम तक के परिणामों में 5 नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, सांरगढ़, जामुल, खैरागढ़ के चुनावों के नतीजें आ चुके हैं।

इन परिणामों में नगर पालिका परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 3 पालिका सारंगढ़, सिरपुर चरचा और बैकुंठपुर में कब्जा कर लिया है। वहीं खैरागढ़ में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर हैं। वहीं जामुल पालिका में भाजपा ने कब्जा किया है, लेकिन अध्यक्ष पद को लेकर यहां पेंच फंसा हुआ है।

सारंगढ़ में 11 सीट पर कांग्रेस 3 भाजपा और 1 सीट पर अन्य का कब्जा हुआ है। सिरपुर चरचा में 8 कांग्रेस, 5 भाजपा और 2 अन्य, बैंकुठपुर में 11 कांग्रेस, 7 भाजपा और 2 अन्य की जीत। खैरागढ़ में 10 कांग्रेस और 10 भाजपा और जामुल में 5 कांग्रेस 10 भाजपा व 5 सीट पर अन्य ने जीत दर्ज की है।

अभी तक के परिणामों में 6 नगर पंचायतों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी जगह कांग्रेस अपना अध्यक्ष बना सकती है। बस्तर में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है। भोपाल पट्टनम की 15 में से 15 सीटों पर कब्जा हो गया है। वहीं कोंटा की 15 में से 14 सीटों पर कांग्रेय का कब्जा हुआ है। नरहरपुर नगर पंचायत में 10 कांग्रेस, 4 बीजेपी और 1 अन्य, मारो नगर पंचायत में 9 कांग्रेस, 5 बीजेपी व 1 अन्य, भैरमगढ़ नगर पंचायत में 10 कांग्रेस और 5 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

By admin