Bhilai Corporation released another list of BJP for 10 wards

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत नगर पालिक निगम रिसाली के 4 वार्डों में लंबित पार्षदों की घोषणा कर दी है। गुरुवार को भाजपा ने वार्ड 12, वार्ड 22, वार्ड 23 व वार्ड 27 के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

रिसाली निगम के वार्ड 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम से तारा साहू, वार्ड 22 मैत्री कुंज से रमा साहू, वार्ड 23 प्रगति नगर रिसाली से धर्मेंद्र भगत व वार्ड 27 मैत्रीनगर रिसाली से राजेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व में 36 वार्डों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। वार्ड 12, वार्ड 22, वार्ड 23 व वार्ड 27 के प्रत्याशियों पर निर्णय नहीं हुआ था। इसके लिए संभागीय सिमित ने नामों का अपील समिति के समक्ष रखा। इसके बाद उक्त सभी वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।

By admin