Morder in CG

धमतरी। यहां एक पति ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया। अपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी को तालाब में डुबोकर मार दिया। यहीं नहीं इसके बाद सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण करते हुए पुलिस से कहा मैने अपनी बाई को मार दिया। यह सुनकर पुलिस भी चौंक गई। पहले पूरे मामले की तस्दीक की और उसके बाद पुलिस ने तालाब में गोताखोरों को भेजा। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला चरित्र पर संदेह के बाद हुए विवाद से जुड़ा है। धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के बेंद्रा नवागांव निवासी प्रवीण नेताम व गौरी नेताम की शादी 6 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच  विवाद होता था। विवाद का कारण चरित्र पर संदेह था। प्रवीण नेताम को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को दोनों में आए दिन विवाद होता था। दोनों की दो बेटियां भी हैं।

गुरुवार सुबह गौरी नहाने के लिए तालाब के लिए निकली। प्रवीण भी उसके पीछे तालाब पहुंच गया। नहाने के लिए गौरी तालाब में उतरी तो इतने में प्रवीण ने मौका देखकर पीछे से अपनी पत्नी को पानी में डुबो दिया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस से बोला कि बाई को मार दिया। इसके पुलिस तालाब के पास पहुंची लेकिन गौरी नेताम का शव नहीं मिला। इसके बाद गोताखोरों की मदद ली गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को शव खोजने में सफलता मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी प्रवीण नेताम को गिरफ्तार कर लिया।

By admin