रायपुर। छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 400 सब इंजीनियर्स की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बड़ा फैसला बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में चल रही बैठक में लिया है। इस संबध में जल्द में आदेश जारी कर दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरकार की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा मुख्यमंत्री कर रहे है। बैठक में मुख्य सचिव समेत समस्त प्रमुख अधिकारी उपस्थित है। मुख्यमंत्री अधिकारियों से कार्यों का लेखा-जोखा की जानकारी ले रहे है, वहीं जनता से जुड़ी योजनाओं की गहन समीक्षा कर रहे है।

धान खरीदी की चल रही समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बतााया कि बीते तीन साल में 15 लाख से पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़कर  24 लाख पहुंच गई और इन किसानों का पंजीकृत रकबा 24 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 30 लाख हेक्टेयर हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर फसल विविधिकरण हेतु प्रत्येक विकासखंड में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कोरोना गाइडलाइन का करें पालनः सीएम

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए केंद्र सरकार से प्रोटोकॉल जारी किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षा ली जाए। जरूरत के अनुसार परीक्षा सेंटर बढ़ाए जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोविड की तीसरी लहर से डरने की नहीं, सतर्क रहने की आवश्यकता। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं होगी।

By admin