सारंगढ़/बिलाईगढ़। सारंगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद सोनी अजय बंजारे निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। वहीं उपाध्यक्ष के लिए वार्ड 10 के पार्षद रामनाथ सिदार चुने गए हैं। सोनी अजय बंजारे इससे पूर्व में भी पार्षद रह चुकी हैं।

बता दें कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बनाए जाने की घोषणा के कारण यहां कांग्रेस को पूरा लाभ मिला है। कहा जाए कि यह घोषणा पार्टी के लिए संजीवनी साबित हुई है। कांग्रेस ने बीजेपी को पूरी तरह पीछे ढकेल दिया और 15 वार्डों में से 11 में जीत हासिल की।

भाजपा के गढ़ माने जाने वाले सारंगढ़ में अब कांग्रेस का कब्जा हो गया है। बताया गया कि सोनी को कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष से लेकर सारंगढ़ विधायक उतरी जांगड़े का भी समर्थन है। हालांकि आज की प्रक्रिया में सारंगढ़ में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव महज रस्म अदायगी ही थी।

बता दें दरअसल परिसीमन के बाद सारंगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग वह भी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। वार्ड चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा। किसी प्रत्याशी ने जीत दर्ज नहीं की है, जबकि सोनी अजय बंजारे शुरुआत से ही नगर पालिका में निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं।

वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद श्रीमति सोनी अजय बंजारे निर्विरोध अध्यक्ष बन गई है। वहीं उपाध्यक्ष के लिए वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद रामनाथ सिदार को चुना गया है। सोनी अजय बंजारे इससे पूर्व में भी पार्षद रह चुकी हैं। उन्होंने 658 वोट से जीत हासिल की है।

परिसीमन के बाद अजा महिला वर्ग के लिए था आरक्षित
दरअसल सारंगढ़ परिसीमन के बाद अनुसूचित जाति वह भी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। वार्ड चुनाव में भाजपा के किसी प्रत्याशी ने जीत दर्ज नहीं की है। जबकि सोनी अजय बंजारे शुरुआत से ही अध्यक्ष के लिए दावेदार मानी जा रही थी। उनका निर्विरोध अध्यक्ष होने का मार्ग प्रशस्त ही था।

By admin