भिलाई। भिलाई नगर निगम भिलाई चरोदा को नया महापौर मिल गया है। सोमवार को हुए महापौर व सभापति चुनाव में कांग्रेस के महापौर व सभापति चुने गए। 20 साल बाद भिलाई चरोदा निकाय में कांग्रेस का सूखा खत्म हुआ वार्ड 40 से पार्षद निर्मल कोसरे भिलाई चरोदा के नए महापौर बने वहीं कृष्णा चंद्राकर सभापति चुने गए। महापौर के लिए कांग्रेस ने निर्मल कोसरे व भाजपा ने नंदिनी जांगडे को प्रत्याशी बनाया वहीं सभापति के लिए कांग्रेस की ओर कृष्णाचंद्राकर व भाजपा की ओर से चंद्रप्रकाश पाण्डेय को प्रत्याशी बनाया गया।

इससे पहले जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भिलाई चरोदा निगम के सभी पार्षदों को शपथ दिलाई तय समय पर नामांकन प्रक्रिया की गई दोपहर 1:00 से 2:00 के बीच पार्षदों ने महापौर व सभापति चुनने वोटिंग की गई। 3:00 बजे मतगणना के बाद महापौर व सभापति की घोषणा कर दी गई। कांग्रेस के निर्मल कोसरे को 24 व भाजपा की नंदिनी जांगड़े को 16 वोट मिले। सभापति के लिए कांग्रेस के कृष्णा चंद्राकर को 24 व भाजपा के चंद्र प्रकाश पांडे को 16 वोट मिले।

पार्टी के साथ रहे पार्षद
भिलाई चरोदा निगम चुनाव चुनाव के बाद यहां कांग्रेस के सबसे ज्यादा 19 पार्षद चुनकर आए। वहीं भाजपा के 15 पार्षद चुने गए। यहां से छह निर्दलीय पार्षद भी चुने गए। इस तरह कांग्रेस पार्टी 2 सीटों से बहुमत का आंकड़ा छूने से रह गई। 6 में से 4 निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को पहले ही समर्थन दे दिया। इससे यह तय हो गया कि भिलाई चरोदा निगम में कांग्रेस के महापौर व सभापति होंगे। आज दोनों पदों के लिए मतदान हुआ तो कांग्रेस के पक्ष में 24 वोट पड़े यानी तय संख्या से एक वोट अधिक मिला। दोनों पार्टियों के पार्षद अपने-अपने प्रत्याशियों को के पक्ष में वोटिंग की वहीं निर्दलियों का झुकाव कांग्रेस की ओर रहा।

By admin