रायपुर। मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने स्वेच्छानुदान मद से पिछले दो बरसों से बेरोजगारी की दौर से गुजर रहे लोक कलाकार नाचा गम्मत के 43 दलों को 10 लाख 75 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। अकबर ने आज कबीरधाम जिले के लोक कलाकार नाचा गम्मत परिवार के 29 दलों को 25-25 हजार रूपए कुल 7 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। शेष अन्य नाचा-गम्मत लोक कलाकारों को स्वीकृत आर्थिक राशि पहुंचाई जाएगी।
मंत्री अकबर अपने रायपुर के शंकरनगर स्थित निवास से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी लोक कलाकार सदस्यों से सीधे चर्चा कर सभी का हाल-चाल जाना। इस अवसर पर कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य हरि पटेल एवं नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष ग्राम समनापुर में पटेल सामाज के आराध्य देवी शाकम्भरी मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ लोक कल्याण नाचा गम्मत परिवार द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ था। सम्मेलन में  मंत्री अकबर शामिए हुए थे। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलो से आए लोक कलाकार नाचा गम्मत के 43 दलो ने कोरोना काल में आर्थिक मदद की मांग की थी। जिसमें 35 दल कबीरधाम जिले के थे। मंत्री श्री अकबर द्वारा लोक कलाकारों की मांग को सुनने के बाद सभी दलों को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 लाख 75 हजार रूपए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की थी।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और परम्मराओं को जीवंत करने में राज्य के लोक कलाकारों और नाचा-गम्मत से जुडे़ परिवारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से राज्य में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति एवं परम्पराओं को जीवंत बनाए रखने का सार्थक प्रयास शुरू हो गया है। संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने के लिए संस्कृति परिषद के गठन से राज्य के कलाकारों एवं शिल्पियों को एक मंच मिला है। इससे छत्तीसगढ की ंसाहित्य, संगीत, नृत्य, रंगमंच, चित्रकला, मूर्तिकला, सिनेमा और आदिवासी एवं लोककलाओं को विस्तार, प्रोत्साहन और कलाकारों के संरक्षण में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।