भिलाई। माइलस्टोन अकेडमी (milestone academy) में 11 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए एक अलग तरह का प्रजेंटेशन प्लान किया गया। वर्चुअल प्लेटफार्म पर छात्र-छात्राओं को केन्द्रीय बजट 2022-23 (budget 2022-23) पर प्रेजेंटेशन देने कहा गया। इसके लिए एक प्रोग्राम बनाया गया जिसमें 11 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान बजट 2022-23 में शिक्षा, स्वास्थ्य व ई-पासपार्ट योजना जैसे विषयों पर अपनी बातें रखी।

बजट 2022-23 के एनालिसिस कार्यक्रम में प्रस्तुतिकरण के लिए स्कूल के 11 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं में इंशा शेख, श्रद्धासुमन जेना, यश तपारिया, प्रथमेश भंडारी, आर्यन प्रताप सिंह, निधि कोठारी, फलक अख्तियार, तनिष्का सोढ़ी व स्वप्निल को चयन किया गया था। छात्रों को बजट 2022-23 में शिक्षा, स्वास्थ्य व ई-पासपोर्ट पर प्रेजेंटेशन देना था। उक्त तीनों ही विषयों को बजट के अनुसार छात्रों ने समझाया।

माइलस्टोन स्कूल में यह आयोजन 16 फरवरी को किया गया। वर्चुअल माध्यम से हुए इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की शिक्षिका मेहा मैडम ने स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद छात्रा इंशा शेख ने बजट की प्रस्तावना बताई। इंशा ने केन्द्रीय बजट की भूमिका का विवरण रखा। इंशा ने सामान्य शब्दों में बजट रखने से लेकर इसके उपयोग का उल्लेख किया।

प्रेजेंटेशन के दौरान छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग एजेंडों पर अपनी बात रखी। बजट में शिक्षा के लिए किए गए प्रावधानों को छात्रों ने बेहतर तरीके से समझाया। इस दौरान केन्द्रीय बजट से शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र के सरकार द्वारा क्या क्या प्रावधान किए गए इसकी जानकारी दी। एक साल के लिए तैयार बजट में छात्रों को क्या मिलेगा और क्या नहीं इसे सामान्य शब्दों में समझाया।

ई-पासपोर्ट योजना से क्या होगा फायदा यह भी बताया

प्रेजेंटेशन के दौरान एक छात्र ने बताया कि केन्द्रीय बजट 2022-23 में इस बार ई-पासपोर्ट योजना लाई गई है। प्रेजेंटेशन के दौरान इस योजना को लेकर भी छात्र-छात्राओं ने अपनी बातें रखी। इसमें यह बताया गया कि ई-पासपोर्ट योजना का लोगों को कैसे लाभ मिलेगा। इसके किस तरह से बनाया जा सकता है और ई-पासपोर्ट क्या है। उक्त सभी बिंदुओं पर छात्र-छात्राओं ने अपनी बाते रखीं। केन्द्रीय बजट पर यह पूरा एनालिसिस लगभग डेढ़ घंटे तक चला।

सवाल जवाब का सेशन भी हुआ

बजट पर प्रेजेंटेशन के बाद वर्चुअल माध्यम से सवाल जवाब का सेशन भी हुआ। इस दौरान शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं से बजट के संबंध में कई सवाल पूछे गए। सवालों के छात्र-छात्राओं द्वारा जवाब दिए गए। किसी भी देश के लिए बजट क्यों जरूरी होता है। बजट से आम जनता को क्या मिलता है। बजट के फायदे व इससे आम लोगों को होने वाले नुकसान आदि के सबंध में सवाल पूछे गए।

ऐसे अयोजनों से मिलाता है प्रोत्साहन

केन्द्रीय बजट 2022-23 एनालिसिस के अंत में आभार प्रदर्शन शिक्षिका निखत अर्शी ने किया। उन्होंने कहा कि इस विषय को चुनने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बजट के संबंध में जानकारी देना है। इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलता है और नई चीजे सीखने को मिलती है। इस आयोजन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बजट को जानने का अवसर मिला।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन से छात्र-छात्राओं को सरकार की योजनाओं को किस प्रकार बजट के रूप में प्रस्तुत किया जाता है यह जानने का मौका मिला। शिक्षिका निखत अर्शी ने वर्चुअल माध्यम से शामिल सभी छात्र-छात्राओं को उनके प्रेजेंटेशन के लिए बधाई दी। माइलस्टोन अकेडमी की डायरेक्टर ममता शुक्ला भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने इस खास कार्यक्रम के लिए शिक्षकों व प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।