सीना डेस्क। देश में कोरोना की तीसरी लहर का ग्राफ तेजी से नीचे गिर रहा है। देशभर में लगातार कम हो रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने लोगों को राहत दी है। बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में सामने आए मामलों ने स्वास्थ्य मंत्रालय को राहत दी है। इस बीच 12 से 15 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण का रास्ता भी साफ हो गया है। जल्द ही इस आयुवर्ग के वच्चों को भी टीका दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 27,409 मामले सामने आए हैं। इस बीच 82817 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 347 लोगों की मौत भी हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 4.23 लाख ही सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी 4.17 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में अब तक चार करोड़ 26 लाख 42 हजार 943 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब तक चार करोड़ 17 लाख 60 हजार 458 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 9 हजार 358 तक पहुंच गया है। फिलहाल 423127 सकरी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वैक्सीनेशन की बात की जाए तो देश में अब तक 173 करोड़ 42 लाख 72 हजार 440 भेज दी जा चुकी है।

बायोलॉजिकल ई ने बनाई बच्चों की वैक्सीन कोबेवैक्स

बायोलॉजिकल ई द्वारा 12 से 18 साल के बच्चों के लिए नया टीका बनाया गया है। केन्द्र सरकार बच्चों के लिए विकसित इस वैक्सीन की 3 करोड़ खुराक खरीद रही है। सरकार ने 2021 में इसके लिए ऑर्डर दिया था। दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई कोर्बेवैक्स की 25 करोड़ खुराक तैयार कर लिया है। हैदराबाद की उक्त कंपनी बायोलॉजिकल ई को टीके के लिए केन्द्र सरकार ने पंद्रह सौ करोड़ का अग्रिम भुगतान किया था। भारतीय दवा नियंत्रक (DGCI) ने भी 12 से 18 साल के बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स टीके के इस्तेमाल की इजाजत दे दी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इस ओर तेजी से तैयारियां की जा रही है। जल्द ही देश में 12 से 15 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा।