रायपुर। प्रदेश सरकार ने गर्मी की छुटिटयों में कटौती कर दी है। इस सत्र से स्कूली बच्चों को गर्मियों में दो की जगह केवल एक माह का अवकाश दिया जाएगा। इस सबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश सभी सरकारी व निजी स्कूलों में लागू होगा। यही नहीं सरकार का यह आदेश डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए भी लागू होगा।

राज्य सरकार द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों और डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में सशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक संस्थाओं में 15 मई  से 15 जून 2022 तक कुल 32 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यही नहीं सरकार ने शिक्षा सत्र में बढ़ोत्तरी कर दी है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस वर्ष शैक्षिणक सत्र 30 अप्रेल तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले शिक्षा सत्र का समापन 31 मार्च को होता था। इस बार एक मई से 14 दिनों का अतिरिक्त शैक्षणिक सत्र रहेगा। 15 से अवकाश शुरू होने के बाद 16 जून से स्कूल खोले जाएंगे। इससे पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई  से 15 जून  तक निर्धारित किया गया था जिसमें संसोधन किया गया।

अन्य शैक्षिणिक अवकाश की घोषणा जल्द
छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग गर्मी की छुटिटयों के अलावा शेष सत्र की अन्य छुटिटयों की घोषणा जल्द की जाएगी। इसमें वर्षाकालीन अवकाश व शीतकालीन अवकाश के अलावा त्योहारों में मिलने वाले अवकाश भी शामिल है। गर्मी की छुटिटयां कम करने के पीछे कारण सरकार ने शैक्षणिक कार्य को और भी बेहतर करना बताया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में सामान्य अवकाश की संख्या बढ़ाई है। माना जा रहा है गर्मी की छुटिटयां कम करने के पीछे यह भी एक वजह हो सकती है।