इंदौर। ज्योतिष के हिसाब से कैसा रहेगा यह सप्ताह, बता रहे हैं इंदौर निवासी विद्वान ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास। इस सप्ताह आपके शुभ अंक और शुभ रंग की भी जानकारी दी जा रही है। यानी आप रंग और अंक के हिसाब से आप अपनी योजना बना सकते हैं।

मेष – व्यापार-व्यवसाय में अव्यवस्था बनी रहेगी। व्यर्थ की भागदौड़ एवं पारिवारिक विवाद हो सकता है। सप्ताह मध्य में अपने साहस तथा परिश्रम का सही प्रयोग आर्थिक लाभ दिलाएगा। सप्ताहांत में मन अस्थिर हो सकता है व्यर्थ खर्च से पारिवारिक कलह बनेगी।
शुभ अंक 6, रंग – ब्राउन

वृषभ – अपने पराक्रम तथा परिश्रम से सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सप्ताह मध्य में दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है परिवार के किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। सप्ताहांत में पेट संबंधी विकार व्यापार में अवनति देगा तथा धन का उचित प्रयोग लाभ दिलाएगा।
शुभ अंक 4, रंग – पर्पल

मिथुन – व्यापार व्यवसाय में नुकसान तथा मन विचलित होने के योग हैं। सप्ताह मध्य में अपनी सूझबूझ तथा मेहनत से सफलता प्राप्त कर सकते हैं कुछ मामलों में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताहांत में परिवार के किसी भी सदस्य से विवाद हो सकता है तथा रुखा समय निकलेगा।
शुभ अंक 5, रंग – गोल्डन

कर्क – इस सप्ताह भाग्य के साथ में है मांगलिक कार्य में जाना तथा किसी प्राप्त प्राकृतिक स्थानों पर जाने का मौका मिलेगा। सप्ताह मध्य में अधिक खर्च से मन खिन्न हो सकता है तथा नेत्र विकार संभव है। सप्ताहांत में राजनीतिक लाभ, आर्थिक लाभ एवं नए आयाम जीवन में खुशियां भर देंगे।
शुभ अंक 7, रंग – गुलाबी

सिंह – स्वास्थ्य का ध्यान रखें किसी भी लंबी यात्रा पर जाने को अस्वीकार्य करें। सप्ताह मध्य में शिक्षा संबंधित मामलों में उपलब्धि के योग हैं तथा व्यापार में वृद्धि एवं आर्थिक लाभ मिलेगा। सप्ताहांत में आप अपनों पर ज्यादा खर्च से परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक 1, रंग – क्रीम

कन्या – मांगलिक कार्यों में जाना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट संभव है। सप्ताह मध्य में धन का उचित प्रयोग करें एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अधिक खर्च हो सकता है। सप्ताहांत में किसी अपनों का विदेश से आना सफलता के रास्ते खोलेगा। व्यापारिक लाभ होगा।
शुभ अंक 2, रंग – लाल

तुला – लंबी चल रही साथ संबंधी समस्या में लाभ होगा। प्रॉपर्टी के उत्तम योग हैं। सप्ताह मध्य में आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा पारिवारिक सहयोग मिलने से नवीन जीवन का अनुभव करेंगे। सप्ताहांत में उचित विचार धन हानि एवं स्वास्थ्य मैं नुकसान नहीं होने देंगे। दुर्घटना के योग हैं सावधानी रखें।
शुभ अंक 8, रंग – फिरोजी।

वृश्चिक – राजनीतिक मामलों में नुकसान हो सकता है। कहीं लंबी यात्रा करना पड़ सकती है। सप्ताह मध्य में राजनीतिक लाभ तथा स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है। सप्ताहांत में पदोन्नति तथा नए पद का आना मन में उत्साह भर देगा तथा परिवार में जाने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक 3, रंग – सफेद

धनु – कंपनी में अपने बॉस से लड़ाई हो सकती है। कोई प्रोजेक्ट अटकने से धन हानि हो सकती है। सप्ताह मध्य में पदोन्नति के अलावा तथा व्यर्थ भ्रमण हो सकता है। सप्ताहांत में अथक प्रयास सफलता की सीढ़ी को चूमेगा एवं नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे।
शुभ अंक 4, रंग – बैगनी

मकर – किसी स्त्री द्वारा लाभ प्राप्त हो सकता है। पुरानी चल रही है समस्या या विवाद का समाधान होगा। सप्ताह मध्य में कुछ बाहरी विवाद कष्ट प्रदान करेंगे तथा थाना कचहरी से संबंधित शक्तियां बलवान होंगी। सप्ताह अंत में किसी प्रकार का नाम या मान सम्मान खराब होने के योग हैं किसी से व्यर्थ विवाद ना करें उचित होगा।
शुभ अंक 5, रंग – हरा

कुंभ – कोर्ट कचहरी में चल रहे मसले हल होंगे। पारिवारिक बंटवारे होने के योग हैं। सप्ताह मध्य में अपनी पत्नी के नाम से कोई प्रॉपर्टी या गोल्ड ले सकते हैं। सप्ताह अंत में आकस्मिक समस्याएं आपको परेशान करेंगे जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
शुभ अंक 8, रंग – नीला

मीन – संतान के द्वारा चिंता तथा अधिक धन खर्च हो सकता है एवं पेट संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। सप्ताह मध्य में शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे व्यापार में आर्थिक लाभ तथा पारिवारिक सुख के अच्छे योग हैं। सप्ताहांत में आपकी यश कीर्ति बढ़ेगी एवं पुराने पड़ोसी के विवाद से छुटकारा प्राप्त होगा।
शुभ अंक 9, रंग – पीला

By admin