सीना डेस्क। Russia-Ukraine Crisis के बीच इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीड़ियो में एक रिपोर्टर को रूस की सेना के हमले में मारे गए यूक्रनी लोगों की रिपिर्टिंग करने का दावा किया जा रहा है। साथ यह भी कहा जा रहा है कि यूक्रेन अपने नागरिकों की मौत का झूठ फैला रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि रिपोर्टिंग के दौरान पीछे से एक लाश अपनी चादर ठीक कर रहा है।

रूस व यूक्रेन बीच युद्ध शुरू होने के बाद इस वीडियो को तेजी से शेयर कर यूक्रेन व रूस के बीच युद्ध का बताया जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि यूक्रेनी न्यूज चैनल ने रूसी हमले के बीच लोगों के मौत की झूठी खबर फैलाई है। इस प्रकार सोशल मीडिया पर युक्रेन की मीडिया का गलत रूप पेश किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में एक न्यूज चैनल का रिपोर्टर माइक लेकर कैमरे के सामने रिपोर्टिंग कर रहा है।  रिपोर्टर के पीछे काले रंग की कफन के साथ  कुछ लाशें दिख रही हैं। तभी कफन में लिपटा एक शख्स अचानक से अपना कफन ठीक करता दिखाई देता है। इस दौरान वहां मौजूद एक अन्य शख्स तेजी से उसके पास पहुंचता है और उसकी मदद करने लगता है। उसकी कफन ठीक कर वह वापस चला जाता है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो यूक्रेन के होने का दावा

सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो यूक्रेन का है और वहां के न्यूज़ चैनल झूठी खबर फैला रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर इस वीडियो को बहुत शेयर किया गया है। वीडियो शेयर का यूजर द्वारा लिखा जा रहा है कि ‘रशिया की बम बारी में बेगुनाह नागरिक कैसे बेवजह मारे गये इसकी खबर देते समय एक लाश ने अपनी चादर ठीक ठाक की…वह अद्भुत क्षण…!!! आज पता चला यूक्रेन में भी एनडीटीवी है।

फैक्ट चेक में आई यह बात सामने

जब इस वीड़ियों को लेकर जानकारी जुटाई गई तो सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत साबित हुआ। दरअसल इस वीडियो में दिखने वाले रिपोर्टर का नाम Marvin Bergauer  है। सोशल साइट पर रिपोर्टर काफेसबुक व इंस्टाग्राम लिंक मिला। जिसमें उन्होंने फ्रेंच भाषा में उस वीडियो के संदर्भ में लिखा है।

उन्होंने लिखा कि यह वीडियो कुछ हफ्ते पहले वियना में चल रहे Fridays For Future विरोध प्रदर्शन का है। यहां जलवायु परिवर्तन के कारण हो रही मौतों के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोग लाश के रुपए मे लेटे हुए थे। इस दौरान रिपोर्टर एंकरिंग कर रहा था। इस बीच लाश बना व्यक्ति कुछ देर खड़े होने के लिए उठने का प्रयास कर रहा था।

यही नहीं इस वीडियो के हेडिंग के अनुसार जब गूगल में इसे सर्च किया गया तो oe24 चैनल का यह वीडियो मिला। इस वीडियो को 4 फ़रवरी 2022 को अपलोड किया गया। रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए अभी 12 दिन हुए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो को शेयर कर यूजर्स द्वारा किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।