रायपुर। भक्त माता कर्मा जी की 1006 वी जयंती आरंग के पलौद गांव में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा जी के पूजा अर्चना एवं आरती के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर भक्तों ने श्रद्धा भक्ति के साथ समाज के लोगों ने भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्त माता कर्मा के जयकारे लगा।

महोत्सव के दौरान सूरज साहू ने समाजिक जनों को भक्त माता कर्मा जी के 1006 वीं जयंती की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा शक्ति एवं भक्ति की प्रतिक है। जिन्होंने आजीवन शोषित, पीड़ितों एवं असहाय लोगों के हित के लिए कार्य करती रही। भगवान श्री कृष्ण के अनन्य भक्त माता कर्मा को साक्षात भगवान कृष्ण ने दर्शन दिए जो उनकी भक्ति की शक्ति को प्रदर्शित करता है।

सूरज साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा हमारे समाज ही नहीं संपूण मानवजाति के लिए आदर्श हैं। उनकी भक्ति अद्भुत थी। उन्होंने अपनी साधना से स्वयं भगवान को भी प्रकट होने पर विवस कर दिया। ऐसी भक्त माता कर्मा हमारे समाज के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा का त्याग हमारे समाज ही नही अपितु संपूर्ण मानव समाज के लिए गौरवान्वित करने वाला है।

सूरज साहू ने कहा कि आज हमें चाहिए की उनके त्याग, तपस्या, बलिदान को ग्रहण कर मर्यादित जीवन जीने का प्रयास करें। इस कार्यक्रम में बखारिय साहू (संरक्षक) राजकुमार साहू (अध्यक्ष) खेलु साहू (उपाध्यक्ष) मनोज साहू (सचिव), खेलन साहू,कैलाश साहू, तिजू साहू,तिलक साहू, संता साहू, संतोष साहू, ईश्वर साहू, दीपक साहू, लीभू साहू, गणेश साहू के साथ साथ समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।