cinanews.in

छिंदवाड़ा। मीडिया में धोखाधड़ी के लगातार मामले आ रहे हैं। फिर भी लोग चंगुल में फंस कर पढ़ेलिखे लोग सबकुछ गांवा दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में आया है। एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद दो करोड़ रुपए की ब्लैकमेलिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

बदमाश ने एक महिला डॉक्टर के साथ अस्पताल खोलने के नाम पर बिजनेस कंसलटेंट बनकर लगातार संपर्क में रहा। कई महीने तक आना-जाना लगा रहा। उसके बाद बदमानश ने पहले डॉक्टर को अपने प्यार में फंसाया। दोनों की सहमति के बाद फिर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा।

जब डॉक्टर पूरी तरह फंस गई और तन, मन के साथ धन भी लुटा चुकी तब होश आया। तबकर दो करोड़ रुपए की ठगी करा चुकी थी। इसके साथ ही दुष्कर्मी द्वारा अपने एक अन्य साथी को आईबी का अधिकारी बताकर महिला को धौंस देने का प्रयास भी लगातार प्रयास करते रहा।

मामले में पुलिस में दर्ज जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा की एक महिला डॉक्टर से डिंडोरी में अस्पताल खोलने के सिलसिले में मनीष नाम के एक व्यक्ति ने संपर्क किया। इस दौरान चिकित्सक को विश्वास में लेकर प्रेम संबंध स्थापित कर लिया। अवसर का लाभ उठाकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो गया। जब तक कुछ समझ पाती महिला चिकित्सक ने अपना सबकुछ लुटा चुकी थी।

आरोपी मनीष ने डॉक्टर से एक करोड़ 80 लाख रुपए से अधिक की राशि धमकी देकर ऐंठ ली। महिला को धमकाने के लिए उसने अपने एक मित्र कुलभूषण को आईबी का ऑफिसर बताकर उसे ब्लैकमेल करते रहा है।

मामले में सीएसपी मोती लाल कुशवाहा के अनुसार यह सिलसिला सात-आठ महीने से चल रहा था। जब ब्लैकमेलिंग की हद पार हो गई तो महिला ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करते हुए 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अभी इस बात की जानकारी ले रही है कि इसके अलावा ब्लैकमेलरों ने किस-किस को फंसाकर ब्लैकमेल किया है।