कांकेर। जिले में सोमवार को नक्सलियों की एक और कायराना करतूत सामने आई है। यहां के एक नगर सैनिक कर नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने जांच शुरू कर दी है। कांकेर एसपी शलभ कुमार सिन्हां ने नगर सैनिक की हत्या की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गुमझीर मुर्गा बाजार की बताई जा रही है। नगर सैनिक संजय कुंजाम शाम को बाजार पहुंचा था। इस दौरान नक्सली ने उसे गोली मारकर वहां से चले गए। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। अचानक हुई इस घटना से बाजार क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। वहीं मौके से पुलिस को सूचना दी गई।

मुर्गा बाजार गया था नगर सैनिक

बताया जा रहा है कि मृतक संजय कुंजाम ग्राम व्यासकोंगेरा का रहने वाला था। आज ग्राम गुमझीर मेला लगा था जहां मुर्गा बाजार भी सजा हुआ था। संजय कुंजाम भी मुर्गा बाजार में लड़ाई के लिए अपना मुर्गा उतारा था। इस दौरान वहां मौजूद नक्सली ने उसे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गोली उसके सिर पर लगी है। इसके बाद नक्सली ने संजय कुंजाम के सिर पर टंगिये से भी वार किया।

इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में वहां कुछ और नक्सली भी पहुंचे और नारे लगाते हुए जंगल की ओर भाग गए। कांकेर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि नक्सलियों ने नगर सैनिक की हत्या कर दी है। अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं वहीं जवान सर्चिंग में लगे हुए हैं।