सीना डेस्क। रूस – यूक्रेन युद्ध के बीच सी हमले में मारे गए मेडिकल स्टूडेंट नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर 21 मार्च सोमवार को बेंगलुरु पहुंचेगा। यह जानकारी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने ट्विट कर शेयर की है। उन्हों ने ट्विट कर कहा है कि नवीन का शव सोमवार 21 मार्च की दोपहर 3 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा।

यूक्रेन में रूस के हमलों के बीच जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौडरम का शव 21 मार्च को भारत पहुंचेगा।  नवीन खारकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में अंतिम वर्ष का छात्र था। 21 साल के नवीन का घर कर्नाटक में हावेरी जिले में है। वे खारकीव नेशनल यूनिवर्सिटी में मेडिकल स्टूडेंट थे। मौत के बाद से नवीन की बॉडी खारकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी की मॉर्चुरी में ही रखी हुई थी।

इस बीच यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को एक और एडवाइजरी जारी की। इसमें बताया गया है कि दूतावास में कामकाज जारी है। साथ ही एडवाइजरी में विवरण जारी कर युद्ध के फंसे भारतीयों को दूतावास से संपर्क  करने की सलाह दी गई है।

दूतावास ने ट्वीट किया भारतीय दूतावास में कामकाज जारी है। दूतावास से ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। ईमेल आईडी consl.kyiv@mea.gov.in बताई गई। साथ ही मदद के लिए व्हाट्सएप पर भी संपर्क करने के बारे में बताया गया। दूतावास ने नंबर +380933559958, +919205290802, +917428022564 जारी किए गए। इन पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।

22 हजार 500 भारतीयों की हुई है वापसी

रूस – यूक्रेन युद्ध के बीच आपरेशन गंगा के तहत भारत सरकार ने 22,500 भारतीय नागरिकों सुरक्षित घर वापस लाने में सफलता हासिल की थी। आपरेशन गंगा के तहत निकाले गए लोगों में ज्यादातर मेडिकल छात्र थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ब्रीफिंग के दौरान यूक्रेन की स्थिति पर भारत के रुख को दोहराया था। उन्होंने यह भी कहा था कूटनीति और बातचीत के माध्यम से ही मसले का हल निकाला जा सकता है।