सीना, कोरबा। पूर्वांचल विकास समिति के भवन के द्वार के ताले को बार-बार तोड़कर असमाजिक तत्व अंदर प्रदेश कर जाते हैं। इसकी जानकारी देकर कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की गई है।

निगम प्रशासन को भी पत्र के माध्यम से घटना की जानकारी दी गई थी। समिति ने आशंका जताई है कि कुछ लोग उक्त भवन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए गेट का ताला पिछले कई दिनों से बार-बार तोड़ा जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार ऐसे लोगों की नीयत पर शंका हैं।

कलेक्टर के अलावा एसपी और निगम आयुक्त को दिए पत्र में बताया गया कि पूर्वांचल विकास समिति इस भवन में तीन दशक से अनेक गतिविधियां संचालित कर रही है। समिति के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंग व श्याम नारायण सोनी ने बताया कि इसमें नेशनल लेबल के खेल, सामाजिक, धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। जहां बड़ी संख्या में लोग भागीदारी देते हैं।

नगर पालिक निगम ने उक्त भूमि को समिति के नाम पर आबंटित करने की प्रकिया शुरू कर दी है। जहां जमीन के एक भाग पर भवन निर्माण किया गया है। वहीं हाल ही में निगम ने चारदीवारी बनवाकर गेट भी लगवाया है। जहां निगम ने सुरक्षा की दृष्टि से ताला लगवाया है।

लेकिन कुछ लोग द्वार के ताले को बार-बार तोड़कर अंदर प्रदेश कर जाते हैं। इसकी जानकारी निगम प्रशासन को 6 मार्च को पत्र के माध्यम दी गई थी। समिति ने आशंका जताई है कि कुछ लोग उक्त भवन पर कब्जा करना चाहते हैं।

डॉ. राजीव सिंग व श्याम नारायण सोनी ने जानकारी दी कि पत्र में यह अपील की गई है कि समिति को भवन परिसर में आने-जाने में परेशानी हो रही है। चारदीवारी निर्माण के बाद मुख्य दरवाजे पर निगम का ताला लगा रहता है जिसकी चाबी समिति के पास नहीं है। चाबी देकर समिति के सदस्यों को आने-जाने की अनुमति दी जाए।