भिलाई। पर्यावरण मित्र समिति ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-2 में कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां वक्ताओं ने आज के परिवेश में महिलाओं की योग्यता, ऊर्जा और प्रतिभा को रेखांकित किया। कहा हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों से किसी भी रूप में कम नहीं हैं। समाज के लिए आदर्श बनी हुई हैं।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक संतोष कुमार पाराशर ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले अधिक मेहनत कर रही हैं। हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिलाएं घर-ग्रृहस्थी के कामों के अलावा बाहर भी काम करते हुए अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। जरूरत पड़ने पर हाथों में बंदूक उठाकर देश की रक्षा करने सीमा पर भी डटी हुईं हैं। ऐसी नारी शक्ति को मैं नमन करता हूं।

उन्होंने कहा जरूरत पड़ने पर हाथों में बंदूक उठाकर देश की रक्षा करने सीमा पर भी डटी हुईं हैं। ऐसी नारी शक्ति को मैं नमन करता हूं। घर की चारदीवारी तक सीमित महिलाएं अब देश की रक्षा में अहम भूमिका निभा रही हैं। प्लेन उड़ाने में भी श्रेष्ठता हासिल कर ली है।

 

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष प्रशांत क्षीरसागर ने कहा कि अपने बलबूते पर हर क्षेत्र में महिलाओं का वर्चस्व हो चुका है। चाहे वह इस्पात निर्माण का क्षेत्र हो या फिर अंतरिक्ष तक पहुंचने का। देश के स्वाधीनता आंदोलन में भी महिलाओं का योगदान किसी से छुपा नहीं है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभी महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कार्यरत महिला कार्मिकों का सम्मान किया गया। महिला थाना प्रभारी श्रीमती सी. तिर्की का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। वहीं समिति के सदस्यों ने थाने में सभी महिला कर्मचारियों को भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर संतोष कुमार पाराशर, प्रशांत क्षीरसागर, संजय ढोल, संतराम, नरेंद्र पांचै, सौरभ कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।