कवर्धा। यहां शनिवार सुबह एक युवक की अधजली लाश मिली है। सुबह तालाब के पास लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू की। मृतक पहचान रोहित सिन्हा के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की बाता सामने आ रही है। युवक की गला घोंटकर पहले हत्या की गई और उसके बाद उसे जलाया गया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कवर्धा के रामनगर में रहने वाले युवक रोहित सिन्हा की आज सुबह जली हालत में लाश मिली। राहित सिन्हा की शहर में कृषि केन्द्र नाम की दुकान है। परिजनों के मुताबिक रोहित सिन्हा शुक्रवार को घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। रात को वापस नहीं आने पर भी परिवार वालों ने सुबह तक का इंतजार किया। सुबह वह तो नहीं आया लेकिन उसकी मौत की सूचना मिल गई।

यह पूरा मामला यहां के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं शिनाख्ती के बाद परिवार वालों को भी सूचना दे दी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई और उसके बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया। मामले मे जांच की जा रही है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार अब यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर रोहित की किससे अनबन है। परिजनों सू पूछताछ में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। परिजन भी किसी से दुश्मनी की बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट होगा और आगे की जांच की जाएगी।