खैरागढ़। विधानसभा उपचुनाव में इस बार मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खैरागढ़ के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार यहां के लोगों ने दोगुने उत्साह से भाग लिया। पिछले वर्ष की तूलना में दोगुने से भी ज्यादा मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक खैरागढ़ उपचुनाव में लगभग 77 फीसदी मतदान होने की खबर है। हालांकि अभी अंतिम आंकड़े सामने नहीं आए हैं।

कई सेंटरों में पांच बजे के बाद भी मतदान होने की सूचना है। जो लोग कतार में हैं उनका मतदान होना है। बताया जा रहा है कि शाम 6 बजे तक मतदान के अंतिम आंकड़े जारी होंगे। माना जा रहा है फाइनल आंकड़े 80 फीसदी से भी ज्यादा होंगे। आज मतदान के दौरान पुरुष व महिलाएं दोनों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। दोनों ने बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया।

मतदान के बाद सेंटर में सीलिंग करते मतदान कर्मी

बता दें खैरागढ़ में मतदाताओं का उत्साह इसी बात से पता चलता है कि सुबह 11 बजे तक की 39 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। इसके बाद ड़ेढ़ बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 53 फीसदी तक जा पहुंचा। दोपहर को धूप ज्यादा होने के कारण रफ्तार थोड़ी धीमी हुई। 3 बजे तक यहां 65 फीसदी तक मतदान हो चुका था। शाम को थोड़ी रफ्तार बढ़ी और पांच बजे तक मतदान ने लगभग 77 फीसदी का आंकड़ा छू लिया।

कांग्रेस प्रत्याशी के साथ समर्थक काफी खुश दिखे

बंपर वोटिंग से कांग्रेस खेमा खुश
खैरागढ़ में बंपर वोटिंग से कांग्रेस के बाद काफी खुश नजर आ रहा है दरअसल कांग्रेस या मान रही है कि खैरागढ़ में बंपर वोटिंग सीएम भूपेश बघेल के वादे के चलते हुए हैं मतगणना के दूसरे दिन खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है और इसका प्रत्यक्ष असर मतदान पर दिखा है खैरागढ़ में होगी रिकॉर्ड वोटिंग ने कांग्रेस खेमे को खुश कर दिया है। वहीं भाजपा की बेचैनी गई है।

नक्सल प्रभावित साल्हेवारा में भी बंपर वोटिंग

खैरागढ़ में मतदान का आलम यह रहा कि यहां के नक्सल प्रभावित क्षेत्र साल्हेवारा में  बंपर वोटिंग हुई। यहां 3.30 बजे तक औसत 65 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। वहीं शाम पांच बजे तक यहां भी मतदान 70 फीसदी के पार हो गया।  इसके अलावा गंडई-छुईखदान इलाके में भी 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। अंतिम आंकड़े आने के बाद यहां के मतदान की स्थिति साफ हो जाएगी।