महासमुंद। जिले में बारात में नाचने के दौरान हुए विवाद के बाद बाराती की हत्या कर दी गई। तीन युवकों ने विवाद किया और बैट, लाठी व डंडे से पीट-पीटकर बराती की हत्या कर दी। इस घटना के बाद खुशियों की बारात मातम में बदल गई। घटना के पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराध दर्ज कर दो आरापियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है।

घटना सरायपाली थाना क्षेत्र के छिबर्रा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लमकेनी निवासी आशीष साहू की बारात सरायपाली थानाक्षेत्र के ग्राम छिबर्रा में पहुंची थी। बारात के साथ पहुंचे सभी बाराती रात के समय नाच रहे थे। शादी की खुशियां मना रहे थे इसी दौरान गांव के तीन युवक वहां पहुंचे। इन युवकों के साथ एक बाराती राजकुमार सिदार का विवाद हो गया।

कुछ देर मामूली बहा होती रही लेकिन देखते ही देखते विवाद गहराया और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद तीनों युवकों ने बाराती राजकुमार सिदार को बैट, लाठी और डंडों से पीटना शुरू किया। इतना पीटा कि उसके सिर से खून बहने लगा। पिटाई से राजकुमार बुरी तरह घायल हो गया और दर्द से कराहने लगा। ज्यादा द खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बारात की खुशियां मातम में बदल गई।

घटना जानकारी लगते ही बारातियों पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमला करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। सारायपाली पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। एक आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।