cinanews.in

 

रायगढ़। जिले में युवक के आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। जब युवक को होश आया तब घटना की जानकारी हुई। मामला रायगढ़ कलेक्ट्रेट का है। जहां एक युवक ने चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया था। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया था।

जानकारी अनुसार घटना गुरुवार की दोपहर का है। उसके बाद उसे आज शुक्रवार को होश आया। तब पूरी घटना की जानकारी हो पाई। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे एक युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा था। उसके चाचा व उसके बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसका समाधान लंबे समय से नहीं हो पा रहा है। इसी बात लोकर वह परेशान रहने लगा था। दोपहर को उसने जेब से चूहा मारने की दवाई निकाली और देखते ही देखते पी गया।

दवाई शरीर के अंदर जाते ही असर दिखाया तो वह नीचे गिर गया। उसके बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा, तो लोग घबरा गए। कलेक्ट्रेट में युवक को खुदकुशी करते देख हड़कंप मच गया। इस दौरान पहले तो लोग उसे पागल समझते रहे।

cinanews.in
जिला अस्पताल में भर्ती धर्मजयगढ़ के प्रेम नगर निवासी गौतम मंडल।

वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और डायल -112 को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस कलेक्ट्रेट पहुंची और युवक को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चाचा से जमीन विवाद के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है।

युवक को होश आया तब घटना का कारण पता चला
सीटी पुलिस ने बताया कि भर्ती के बाद रात भर युवक को होश नहीं आया था। शुक्रवार को उसे होश आया तब घटना की पूरी जानकारी सामने आई। पता चला है कि धर्मजयगढ़ के प्रेम नगर निवासी गौतम मंडल (21) पुत्र बंकिमचंद मंडल का उसके चाचा से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। गौतम ने इसे लेकर थाने में भी शिकायत की थी।

मामले में युवक का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। इसी को लेकर वह कलेक्ट्रेट पहुंचा था। जब वहां भी समाधान होते नहीं दिखा तब वहां जहर पी लिया। गनीमत रही कि समय से अस्पताल पहुंचने के कारण उसकी जान बच गई। फिलहाल पुलिस परिजन को बुलवाकर आगे की जांच कर रही है।