सीआईएनए, कवर्धा। मशरूम की सब्जी खाकर यहां एक ही परिवार के 9 लोग अस्पताल पहुंच गए।  परिवार के सदस्य फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गए। डायल 112 सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। फुड पॉयजनिंग की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दे दी गई है। फिलहाल मामले की जा की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार भागुटोला गांव निवासी गौकुर साहू के परिवार ने बीती रात रविवार को बांस पिहरी (मशरूम) की सब्जी खायी थी। देर रात परिवार के सभी लेागों की सेहत बिगड़ने लगी। एक-एक कर सभी सदस्यों को उलटी- दस्त होने लगी। बच्चे भी दर्द से कराहने लगे। इसके बाद परिवार के एक सदस्य ने 112 डायल कर इसकी सुचना दी। पुलिस सुचना पाकर जैसे ही वहां पहुंची सभी लोग बेसुध पड़े थे। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सभी परिजन दर्द और उलटी से पीड़ित
परिवार के मुखिया गौकुर साहू ने बताया कि जैसे ही मशरूम की सब्जी खाकर सभी परिजन सोने चले गए। देर रात 2:00 बजे सभी की तबियत बिगड़ने लगी। सबसे पहले 5 वर्ष की बच्ची बिन्दा की तबियत बिगड़ी जब तक उसे संभालते परिवार के सभी सदस्यों को उलटी, दस्त और पेट में दर्द होना शुरू हो गया। फिर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मशरूम में क्या था अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

फुड पॉयजनिंग के शिकार लोगों में  परिवार के मुखिया गोकुर साहू (50), सहित आरती साहू (19), भक्ति साहू (17), बिंदा साहू (5), उमेसवारी साहू (5), दामेश्वरी साहू (5), प्रतिभा साहू (6), राधिका साहू (27) और रामानंद साहू (17) फ़ूड पोइज़िनिंग के शिकार हुए हैं।