भिलाई। रुआबांधा में रहने वाले भाजपा के सीनियर नेता व रिटायर्ड बीएसपी कर्मी रामकृपाल साहू शनिवार शाम को अपने घर के पास हादसे का शिकार हो गए। दो बाइक सवार आपस में भिड़े और इनसे टकरा गए। घटना के बाद गंभीर अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कृपाल साहू अपने घर के पास रोजना शाम को टहला करते थे। शनिवार को भी वे इवनिंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। दोनों बाइक भिडंत की चपेट में रामकृपाल साहू भी आ गए। घटना शनिवार शाम लगभग 7 बजे की बताई जा रही है।

इस हादसे में बाइक सवारों को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन रामकृपाल साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां इनकी मौत हो गई। घटना जानकारी मिलने के बाद भिलाई नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रामकृपाल साहू के की बेटी अनुराधा साहू और बेटा रवि साहू अमेरिका में व दूसरा बेटा वीरेंद्र साहू लंदन में काम करते हैं उनके आने के बाद 20 जून को इनता अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं मे एक थे रामकृपाल साहू
रामकृपाल साहू भाजपा के पुराने नेताओं में से एक हैं। साहू समाज के भी पदाधिकारी थे और काफी एक्टिव रहते थे। भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक हादसे में के बाद उनका काफी खून बह गया था और कूल्हे की हड्‌डी भी टूट गई थी। आसपास के लोगों ने उन्हें बिना देर किए अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।