सीआईएनए, डेस्क। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बोलते हुए भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कहा कि भाजपा विपक्षी दलों को बर्दाश्त नहीं कर पाती। यह विपक्षी दलों को रौंदकर, कुचलकर समाप्त कर देना चाहते हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम बघेल शनिवार को जशपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कहा कि देर से ही मगर भाजपा को इसका खमियामजा भुगतना पड़ेगा। महाराष्ट्र की जनता सब देख रही है। जनता इनके पक्ष में नहीं है, भारतीय जनता पार्टी तीन दलों के गठबंधन से डरी हुई है। 2024 के आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह साफ होने वाली है, इसी कारण से वे तोड़फोड़ कर रहे हैं।

हमारा पैसा नहीं दे रही केन्द्र सरकार
सीएम भूपेश ने कहा कि राजस्थान सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की है। हम केंद्र को चिट्ठी लिख रहे हैं कि हमारा पैसा वापस दें, परन्तु वे नहीं दे रहे हैं। साथ ही हमारे कर्मचारियों के पेंशन का पैसा जमा है उसे वापस किया जाए। पहले वन रैंक वन पेंशन कहते थे, अब नो रैंक नो पेंशन कह रहे हैं।

अग्निवीर योजना पर कसा तंज
सीएम बघेल ने अग्निवीर योजना पर भी तंज कसा है। यदि कोई व्यक्ति 60 साल में रिटायर होता था, तब वे दादा नाना बन चुके होते थे। अब शादी के पहले ही रिटायर होंगे, उनके कार्ड में लिखा भूतपूर्व अग्निवीर होगा यह सेना के साथ मजाक है। ये उन देशों से तुलना कर रहे जहां कोई सेना में नहीं जाना चाहता,  जहां जनसंख्या कम है, यह उन देशों में अनिवार्य करना पड़ता है।

सीएम भूपेश ने कहा, भारतीय सेना कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर काम करती है। अब उसमें भी ये राजनीतिकरण कर रहे हैं। रूस की स्थिति एक अच्छा उदाहरण है कि, ठेके के सैनिकों के पास अस्त्र-शस्त्र होंने पर भी वे चला नहीं पा रहे हैं या एक प्रकार से वे निहत्थे हैं, उन्हें सीखने में भी वक्त लगेगा, रिटायरमेंट के बाद 12 लाख देंगे वो रिसेप्शन में ही खत्म हो जाएगा।