रायपुर। राजधानी में दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी। घटना रविवार रात की है। हत्या की वजह एक लड़की है जिससे आरोपी प्यार करता था और उसका दोस्त भी उससे बात करता था। यही बात आरोपी को पसंद नहीं आई और रविवार रात को चाय की टपरी पर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटना के चंद घंटों में ही पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुढियारी के मुर्रा भट्‌टी क्षेत्र का है। रविवार रात को यहां रहने वाला यश सिंह नाम का युवक चाय पी रहा था। इस दौरान यहीं रहने वाले उसके दो दोस्त विक्की दिवाकर (20) और अनिल लहरी (18) पहुंचे। इसके बाद तीनों में बहस हुई फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर में विक्की ने अपने पास से चाकू निकाला और यश को गोद दिया। वार इतना खतरनाक था कि यश वहीं गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार के बाद आरोपी विक्की ने हत्या की वजह बताई। दरअसल विक्की अपने की मोहल्ले की एक लड़की से प्रेम करता है और यश भी उसी लड़की से बातें करता रहता था। दोस्त होने के बाद विक्की को यश का उस लड़की से बात करना पसंद नहीं था। इसी वजह से बीती रात उसने विक्की का खून कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत कार्रवाई की है।