भिलाई। शहर का एक प्रमी जोड़े ने अपने जीवन का खौफनाक अंत कर लिया। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इनकी शादी के खिलाफ थे। इस वजह से दोनों ने ऐसा कदम उठाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की। दोनों ने एक दूसरे को गमछे से बांध लिया और शिवनाथ नदी में छलांक लगा दी। 2 जून यानी गुरुवार को दोनों का शव नदी में मुक्तिधाम के पास तैरता मिला।

गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया। लड़की के हाथ में एक कागज मिला जिस पर एक मोबाइल नंबर था। कॉल करने पर पता चला यह मोबाइल नंबर लड़की के पिता का है। इसके बाद दोनों की शिनाख्त हुई। लड़के का नाम मछली मार्केट सुपेला निवासी रितेश वर्मा के नाम पर हुई। वहीं युवती की उम्र 16 वर्ष है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार रितेश व किशोरी के बीच प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। पूछताछ में पता चला है कि लड़की को उसके पिता ने बिहार भेज दिया था। दो दिन पहले 30 जून को वह लौटी थी। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी रितेश से मिली और इसके बाद दोनों लापता हो गए। आज सुबह दोनों की लाशें शिवनाथ नदी में तैरती मिली। दोनों के एक दूसरे से गमछे के सहारे बंधे हुए थे। कोतवाली पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।