रायपुर, सीआईएनए। रायपुर के VIP रोड पर होटल के बाहर लड़के-लड़कियों में जबरदस्त मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़के-लड़कियां एक-दूसरे को गालियां देते और बोतलें तोड़ते भी नजर आ रहे है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। होटल ग्रैंड इंपीरिया के ठीक बाहर लड़के-लड़कियों का ग्रुप मारपीट और गाली-गलौज करते देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पार्टी कर लौट रहे ये लड़के-लड़कियां आपस में ही भिड़ गए सभी नशे में टुन्न लग रहे थे। इसी बीच कुछ लड़कों ने लड़कियों से छेड़खानी शुरू कर दी।

इस पर लड़कियों ने भी लड़कों पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख लोगों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम को घटना की जानकारी दी। पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तो सब भाग खड़े हुए।

इस तरह की घटनाये अब नई बात नहीं
यह पहला मामला नहीं है जब वीआईपी रोड इलाके के किसी होटल के बाहर इस तरह की कोई घटना हुई हो। होटलों में आए दिन देर रात तक पार्टियां होती हैं।

अज्ञात लोगो पर केस
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते हि पुलिस हरकत में आ गई। देर रात पुलिस ने अज्ञात युवक-युवतियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज न कराने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की छानबीन करना शुरू कर दी है। पुलिस होटल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कि मदद से घटना में शामिल लड़के-लड़कियों का पता लगाएगी।

इधर इस घटना को लेकर कृषि मंत्री व जिले के प्रभारी मत्री रविन्द्र चौबे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह की घटना निंदनीय है। उन्होंने इस मामले में पुलिस को गंभीरता से जांच करने व दोषियों को सजा देने का निर्देश दिया है।

संदिग्ध लिए गए हिरासत में
एडिशनल एसपी ने बताया कि मारपीट का वीडियो जारी होने के बाद पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में वीडियो फटेज के आधार कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।