बिलासपुर। जिले में गंदा पानी पीने से 15 से ज्यादा लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं, जिन्हें अ्स्पताल में भर्ती कराया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। मामला मस्तूरी ब्लॉक के सरसेनी गांव का है। पिछले दिनों सरसेनी में कई लोगों को उल्टी दस्त की समस्या शुरू हुई थी। इसके बाद इन्हें मस्तुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। तब पता चला थि ये लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। फिर अलग-अलग बार में 15 से ज्यादा लोगों को अस्पताल ले जाया गया। यहां 5 की हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। अब भी 7 लोगों का इलाज मस्तुरी में चल रहा है। कुछ लोगों का उपचार घर में भी जारी है।

इसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी जानकारी मिलने के बाद गांव में हेल्थ कैंप लगाया है। पिछले 3 दिनों से गांव में हेल्थ कैंप लगाया जा रहा है। जहां लोगों को दवा दी जा रही है। बीएमओ डॉ.नंदराज कवर ने बताया कि गांव मे स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर ग्रामीणों का इलाज कर रही है। स्थिति अभी ठीक है। 5 लोगों के ज्यादा परेशानी बढ़ने से बिलासपुर के सिम्स अस्पताल भेजा गया है।

बताया गया कि गांव में जो पानी सप्लाई होता है। वह गंदा है। खासकर पाइप लाइन में गंदगी है। इस वजह से पानी भी गंदा हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बगल में ही नदी है। जिसका पानी भी गंदा है। इस वजह से यहां पानी गंदा आता है। दूसरी बात गांव में कई सारे पोल्ट्री फॉर्म हैं, जिसके कारण गंदगी बढ़ रही है और वायु प्रदूषण भी हो रहा है। ये सारी बातें स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीणों ने बताई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब जल्द ही यहां सर्वे का काम शुरू करेगी। पानी के भी सैंपल लिए जाएंगे।