सीआईएनए, बेमेतरा। जिले के ग्राम सिंवार निवासी एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुंसकर उसकी हत्या रॉड से पीट-पीट कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने सुचना मिलने पर नाकाबंदी कर आरोपी को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने पर आरोपी ने कहा कि वह महिला उसे लड़कीबाज और चोर कहकर बदनाम कर रही थी। इसलिए महिला की हत्या कर दी।

मामला बेरला थाना क्षेत्र के सिंवार गांव का है। जहां महिला राम प्यारी सिन्हा (50) पत्नी घनश्याम सिन्हा गुरुवार को घर में अकेली थी। तभी उसका पड़ोसी मनोज साहू (26) उसके घर में घुस आया। इसके बाद उसने रामप्यारी के सर और चहरे पर रॉड से हमला कर दिया। महिला के लहू-लुहान हो जाने पर मनोज वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने जब मनोज को घर से भागते देखा, तो घटनास्थल पर पहुंचे। वहां रामप्यारी घायल अवस्था में पड़ी थी। तब लोगों ने पुलिस को इस घटना की सुचना दी। और उसे एम्बुलेंस(108) से अस्पताल भेजा।

नाकाबंदी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी मनोज की तलाश तेज कर दी। पुलिस को आरोपी के रायपुर-दुर्ग भागने की जानकारी मिलते ही नाकाबंदी शुरू कर दी गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी को ग्राम सोंढ की मेन रोड पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

पड़ोसी करते थे बदनाम इसलिए कर दी हत्या
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि रामप्यारी के घर वाले उसके पड़ोसी है। पिछले कुछ समय से उसका इनसे मनमुटाव चल रहा है। आरोपी को महिला के घर वालों ने पहले लड़कीबाज होने का नाम लगा बदनाम किया, फिर झूठी चोरी का भी आरोप लगाया। पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी। इसी गुस्से में वह गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे महिला के घर गया और निगरानी करने लगा। इसके बाद महिला के पति को काम पर जाते देख, थोड़े ही देर में घर में घुंसकर महिला पर हमला कर दिया। रॉड घर में छिपा वहां से भाग निकला।