BHILAI. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज भेंट मुलाकात के लिए सुबह-सुबह खुर्सीपार पंप हाउस मैदान पहुंचे। विधायक देवेंद्र ने सभी का हालचाल जाना और साथ बैठकर चाय भी पी। चाय की चुस्कियों के साथ उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और वार्ड के विकास से लेकर चर्चा भी की। उन्होंने मैदान में खेल रहे हैं से खिलाड़ियों से भी मुलाकात की।

विधायक ने कबड्डी खिलाड़ियों से क्षेत्र के विकास को लेकर भी बात की जिसपर खिलाड़ियों ने बताया कि शहर में खासकर खुर्सीपार क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। पहले जहां सड़कें जर्जर थी नालियां गंदगी से बजबजाती रहती थी। गलियों में कचरा फैला रहता था। आज वहां साफ-सफाई है। बेहतर सड़के हैं। घर-घर पानी की सुविधा है। खिलाड़ियों ने बताया कि वे लोग रोज कबड्डी खेलते हैं लेकिन उनके पास बेहतर सुविधाजनक मैदान नहीं है। वर्षों से उनका यह मैदान उपेक्षित है।

विधायक देवेंद्र यादव ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके खेल मैदान को सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा। मैदान में मेट बिछाने के साथ और रात में खेल का आयोजन हो सके इसके लिए पर्याप्त लाइट भी लगाई जाएगी। साथ ही मैदान का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। यह सुनकर खिलाड़ियों ने विधायक देवेंद्र का आभार जताया और कहा कि वह सब वर्षों से यहां कबड्डी खेल रहे हैं लेकिन कभी किसी ने उनकी खेल मैदान की सुविधाओं के लिए ध्यान नहीं दिया। लेकिन पहली ही बार में उन्होंने अपनी बात विधायक के समक्ष रखी और उन्होंने तत्काल उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया। अब में मेट पर कबड्डी खेलेंगे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद शुभम झा, अय्यूब मंसूरी, इरफान बब्बू,अरूण राय, नवीन अग्रवाल पात्रों जी एवं अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।

जल्द होगी मैट पर प्रेक्टिस
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने खिलाड़ियों की मांग पर कहा कि जल्द ही मैदान में मैट लगवा दी जायगी। इसके लिए उन्होंने सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देश भी दे दिए है। जल्द ही यहां खिलाडी मैट पर खेलते नजर आएंगे।

पम्प हाउस मैदान का होगा डेवलपमेंट
विधायक यादव की पहल से वर्षो से उपेक्षित जोन 3 का पम्प हाउस मैदान का डेवलपमेंट किया जाएगा। इसके लिए विधायक ने घोषणा कर दी है। यह जानकार वार्डवासी काफी खुश हुए और उन्होंने इसके लिए विधायक देवेंद्र का आभार जताया।