7 out of 9 independents in Bhilai Corporation with Congress

भिलाई। नगर निगम भिलाई के चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने यहां से भारी बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस को मिली बहुमत का असर यह है के चुनाव में निर्दलीय जीतकर आए पार्षद भी कांग्रेस के साथ हो लिए हैं। निर्दलीय पार्षदों के कांग्रेस प्रवेश की आशंका तो थी लेकिन यह सब इतन जल्दी होगा इसका अंदेशा नहीं था। बहरहाल भिलाई निगम चुनाव में जीतकर आए 9 में से 7 निर्दलीय सरकार के साथ जाने के पक्ष में हैं। इनमें चार ने तो कांग्रेस प्रवेश भी कर लिया है, बस औपचारिक घोषणा बाकी है।

भिलाई निगम सहित प्रदेश भर में कांग्रेस को मिली जीत से सभी उत्साहित हैं। एक ओर जहां महापौर के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा लॉबिंग तेज कर दी गई है वहीं पार्टी से जुड़ने निर्दलीय भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। रिसाली निगम में मतगणना के बाद ही 5 निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वहीं भिलाई चरोदा में दो निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया। प्रदेश में निर्दलीय पार्षदों का कांग्रेस प्रवेश जारी है। इस बीच भिलाई निगम के निर्दलीय पार्षदों का भी कांग्रेस में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

भिलाई निगम से जीतकर आए निर्दलियों में वार्ड 19 से पार्षद रामानंद मौर्या, वार्ड 34 से जीते संतोष नाथ सिंह, वार्ड 9 की निर्दलीय रानू साहू ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा वार्ड 35 से निर्दलीय पार्षद इंजीनियर सलमान के भी कांग्रेस प्रवेश की बात सामने आ रही है। इसके अलावा वार्ड 1 से पार्षद योगेश साहू, वार्ड 8 के पार्षद राजा बंजारे व वार्ड 22 से पार्षद अनिता साहू ने अभी कांग्रेस प्रवेश नहीं किया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं वे भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

कांग्रेस प्रवेश करने वाले रामानंद मौर्या भाजपा के रहे हैं। रामानंद मौर्या का  कहना है हर बार उनके साथ धोखा होता है। पांच साल पार्षद के रूप में मेहनत करने के बाद टिकट देने की बारी आती है किसी और को दे दिया जाता है। इससे आहत होकर ही चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस प्रवेश किया है। रामानंद मौर्या का कहना है विधायक देवेन्द्र यादव के साथ मिलकर भिलाई के विकास का सहभागी बनना है।

By admin