सीना न्यूज डेस्क। देश में ओमिक्रॉन के खतरे बीच कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। बीते 24 घंटों में कोरोना के जो आंकड़े सामने आए हैं उससे स्वास्थ्य मंत्रालय राहत की सांस ले रहा है। इक्का दुक्का राज्यों को छोड़कर शेष राज्यों में स्थिति सामान्य बनी हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान देश में 6822 नए केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 18 माह में यह सबसे कम मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में देशभर से कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए हैं। जो कि बीते 18 माह में सबसे कम हैं। इस दौरान देश में रिकवरी बेहतर रही जिसके कारण सक्रिय मामलों में कमी आई है। हुई। देश में बीते 24 घंटों के दौरान 10,004 लोग स्वस्थ भी हुए और रिकवरी दर 98.36 फीसदी पहुंच गई है।  हालांकि इस बीच देश में कोरोना संक्रमण के कारण 220 लोगों की मौत भी

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 95 हजार 14 सक्रिय मरीज बचे हैं। सक्रिय मरीजों का यह आंकड़ा भी बीते 18 माह में सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 3 करोड़ 46 लाख 48 हजार 383 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।  वहीं अब तक देश में कुल 3 करोड़ 40 लाख 79 हजार 612 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  देश में इस जानलेवा बीमारी से अब तक  4 लाख 73 हजार 757 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेज है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 128 करोड़  के पार पहुंच चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबक देश में अब तक 128 करोड़ 76 लाख 10 हजार 590 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।

 

By admin