कवर्धा। नया साल आने से पहले जिले को हादसे के प्रति सावधान रहने का संकेत दे दिया है। सड़क दुर्घटना में किसी के घर का चिराग बुझ गया है। हासदे में ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में दो घर के लाल की मौत हो गई है।

हादसा इतना भयंकर था कि 2 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि इस हादसे में एक की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

शहर से गुजरने वाली नेशनल हाइवे रायपुर-जबलपुर पर हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार नई शराब दुकान के पास यह घटना घटी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शराब दुकान को हटाने नंदी विहार कॉलोनी की महिलाएं सप्ताह भर से प्रदर्शन कर रही है। कल भी चक्काजाम करेंगे।

बलौदाबाजार में भी दुर्घटना
वहीं बलौदाबाजार के रिसदा ग्राम में सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की स्थिति काफी चिंताजनक है। यहां किसी को ये नहीं पता कि घायल युवक कहां के हैं। वे कहा से आ रहे थे और कहां जा रहे थे किसी को पता नहीं है। कोतवाली पुलिस घायलों के परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पलारी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ठोक कर भाग गया
वहीं पलारी थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के बाद मौके पर पलारी पुलिस पहुंची। बताया गया है कि अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस हादसे में भी किस वाहन से एक्सिडेंट हुआ है किसी को नहीं पता। युवक कहां जा रहा था, कौन सी गाड़ी से दुर्घटना हुई है इसका पता लगाया जा रहा है।

By admin