रायपुर। बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस ने 19 सीटों पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ कांग्रेस की सबसे ज्यादा सीटें आई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 10 सीटों पर कब्जा जमाया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने 5 और 6 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज की है।

पत्नी हारी तो पति हुआ बेहोश

बिरगांव के वार्ड-33 में निर्दलीय प्रत्याशी पुन्नी साहू की हार की खबर जैसी मतगणना स्थल से बाहर आई। यह खबर सुनते ही पुन्नी का पति बेहोश होकर जमीन में गिर पड़ा। बतादें कि पुन्नी के पति ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था।

वार्ड-28 से इकराम विजयी

अब्दुल रउफ वार्ड 28 से कांग्रेस के इकराम अहमद ने अपनी जीत दर्ज की है। इकराम अहमद को 2185 मत मिले। वहीं प्रतिद्वंदी मज़हर इमाम 181 और पिंकू गुप्ता 744 वोट मिले। तीन वोट नोटा के नाम रहे। बतादें कि बिरगांव नगर निगम का यह सबसे बड़ा वार्ड है।

सत्ता का हुआ दुरुपयोगः धरमलाल कौशिक

भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने खुलकर सत्ता दुरुपयोग किया है। कांग्रेस जानती थी एवीएम से चुनाव होते तो भाजपा मजबूत होती, इसलिए बैलेट पेपर से चुनाव कराया। बीजेपी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ी।

इन्होंने बजाया जीत का डंका

वार्ड क्रमांक 1 में निर्दलीय शकुंतला धन्नू बंदे जीत गई हैं। वार्ड 2 में कांग्रेस के उबारन दास बंजारे जीते । वार्ड 3 से कांग्रेस शिव साहू जीत गए हैं। वार्ड 4 में कांग्रेस की पुष्पा आशीष यादव जीत गई हैं। वार्ड 8 में भाजपा के ज्ञानेश्वरी मिर्झा आगे हैं। वार्ड 9 से कांग्रेस भारती नन्दू चंद्राकर जीत गए हैं। वार्ड 10 से कांग्रेस कविता सूदन सिकली जीत गई हैं। वार्ड 15 से कांग्रेस के समारू राम पात्रे जीत गए हैं। वार्ड 18 भाजपा के पतिराम साहू जीत के करीब हैं।

वार्ड क्रमांक 19 से कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए हैं। वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा की शकुन साहू जीत गई हैं। वार्ड 26 से सरोज बाई कुर्रे कांग्रेस प्रत्याशी जीत गई हैं। वार्ड 27 से दिलदार कुमरे कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए हैं। वार्ड 28 से इकराम अहमद कांग्रेस से जीत गए हैं। वार्ड 29 से डोमेश देवांगन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी जीते हैं।

By admin