हर शुरुआत का एक अंत होता है और हर अंत की एक नई शुरुआत होती है। ऐसा ही इस साल के साथ भी है जो अभी शुरू हुआ था और अभी खत्म होने वाला है। इस जाते हुए साल और आने वाले साल के बीच में जो ये सप्ताह है उसमें हमारे आपके तारे सितारे बहुत कुछ कहते हैं। उनकी भाषा को अपने शब्दों में पिरो कर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास बता रहे हैं 27 दिसंबर 2021 से 02 जनवरी 2022 तक का राशिफल।

मेष – सप्ताह का प्रारंभ आर्थिक मामलों में विजय दिलाएगा। चल रहे विवादों से मुक्ति मिल सकती है, स्वास्थ्य लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में अचानक कुछ नकारात्मकताएं हावी हो सकती हैं। कष्टप्रद जीवन आपको हताश भी कर सकता है। सप्ताहांत में दिनचर्या में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको व्यापार व्यवसाय संबंधी परेशानी आ सकती हैं एवं व्यापार में व्यर्थ की भागदौड़ शारीरिक रूप से समस्या को उत्पन्न करेगी, जिससे आलस्य बढ़ सकता है।

वृषभ – सप्ताह के प्रारंभ में संतान संबंधी कष्ट रहेंगे। पेट संबंधी विकार भी हो सकता है, जल की मात्रा पर्याप्त रखें। धन का उचित प्रयोग आपको विजय दिलाएगा। सप्ताह मध्य में परिवार के किसी भी सदस्य से बात हो सकती है। अनिद्रा सोच आलस्य आपको शारीरिक परेशानी देगा। सप्ताहांत अपने पराक्रम में वृद्धि करेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। मन में खासा उत्साह नए सूर्य की ओर बढ़ाएगा, डॉक्टर्स इंजीनियर्स को खासा फायदा हो सकता है।

मिथुन – सप्ताह के प्रारंभ से दिनचर्या उखड़ी हुई होगी, मन खिन्न रहेगा कहीं व्यर्थ यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में परिश्रम से सफलता मिलेगी। शिक्षा में सफलता, व्यापार में वृद्धि, राजनीति संबंधी लाभ हो सकता है। सप्ताहांत में अस्थिरता से असंतोष अपयश के योग बन रहे हैं। ध्यानपूर्वक कार्य करें एवं यात्रा सोच समझ करना उचित होगा।

कर्क – सप्ताह का प्रारंभ हर्षोल्लास भरा होगा, कार्य की अधिकता रहेगी। आर्थिक मामले से जुड़े लोगों को फायदा होगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पदोन्नति होने के योग हैं। सप्ताह मध्य में मन अस्थिर होगा, परिवार के काम से व्यर्थ भागदौड़ हो सकती है खर्च बढ़ने से मन व्याकुल रहेगा। सप्ताहांत भाग्य का उदय होगा किसी नए व्यक्ति से मिलन धन लाभ एवं कार्य में वृद्धि देगा।

सिंह – सप्ताह के प्रारंभ में व्यर्थ की भागदौड़ आपको शारीरिक नुकसान दे सकती है। व्यापार से जुड़े कार्यों में हानि होगी सप्ताह का मध्य भाग में बढ़ोतरी के साथ साथ रुके हुए कामों में भी वृद्धि करेगा। राजनीतिक पक्ष से जुड़े लोगों को फायदा होगा पदोन्नति के योग बन रहे हैं। यह सप्ताह आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों को बढ़ाएगा एवं वाहन ठीक से चलाएं दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं।

कन्या – सप्ताह का आरंभ ताजगी भरा होगा। नए आयाम खुलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के उत्साह की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते हैं। व्यर्थ विवाद संभव है, दक्षिण दिशा की यात्रा से बचे। सप्ताहांत पदोन्नति के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ और मांगलिक कार्य में जाना पड़ सकता है।

तुला – धन का उचित प्रयोग व्यर्थ व्यय से बचाएगा, किसी घनिष्ठ से विवाद हो सकता है। सप्ताह मध्य में आकस्मिक धन के योग बन रहे हैं। जिसे अपने से भेंट मन में ताजगी लाएगी। व्यापार में वृद्धि होगी। सप्ताहांत में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा हल्की सर्दी खांसी हो सकती है।

वृश्चिक – विदेश से जुड़े मामलों में गति आएगी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। रुके हुए धन आने की संभावना बन रही है। सप्ताह के मध्य में भौतिक वस्तुओं का क्रय मन में उत्साह भर देगा, प्रॉपर्टी वाहन से जुड़े लोगों को फायदा होगा। सप्ताहांत राजनीति मामलों में कमी आएगी पदभय रहेगा, कहीं व्यर्थ जाना पड़ सकता है। परंतु व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा।

धनु – पुराने चल रहे कार्य की समाप्ति होगी। नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं। छोटी यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। सप्ताह मध्य में राजनीति में पद प्रतिष्ठा खराब हो सकती है, मान सम्मान में कमी आएगी, किसी छोटे व्यक्ति या अपने स्तर से छोटे व्यक्ति से दूरी बनाए रखें नुकसान हो सकता है। व्यापारिक लाभ संभव है। सप्ताहांत में किसी वस्तु की चोरी होने या अर्थ का नुकसान होने की आशंका है।

मकर – मकर राशि वालों का प्रारंभिक सप्ताह में बड़ी तकलीफो का सामना करते हुए गुजरेगा। शिक्षा क्षेत्र में उन्नति के योग हैं एवं व्यापार में वृद्धि और आपके खर्चों को बढ़ा सकती है। सप्ताह मध्य में वाहन संबंधी समस्या आना लाजमी है स्वास्थ्य में खराबी धन हानि हो सकती है सप्ताहांत में किसी स्त्री से लाभ हो सकता है कोर्ट से जुड़े मामलों में समस्या समाधान होगा, यश कीर्ति एवं धार्मिक कार्यों में जाना पड़ सकता है।

कुंभ – सत्ता सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है कर्मचारियों से समस्याएं आएंगी एवं घरेलू विवाद मानसिक तनाव दे सकते हैं। सप्ताह के मध्य में तलाक से संबंधित मामलों में गति आएगी एवं सकारात्मक न्याय मिलने के आसार हैं। यश कीर्ति, पद प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। शत्रुओं पर विजय होगी। सप्ताहांत में पारिवारिक सुख की वृद्धि होगी प्रॉपर्टी वाहन खरीदने के उत्तम योग हैं, स्वास्थ्य लाभ होगा एवं धार्मिक संस्थान में जाना लाभकारी रहेगा।

मीन – स्त्री लाभ, धन लाभ, व्यापार वृद्धि के योग हैं विवाह में बाधा आएगी, चल रहे विवादों में कमी आएगी। सप्ताह के मध्य में आकस्मिक धन योग हैं एवं पारिवारिक वृद्धि सुख शांति और परिवार पक्ष से लाभ संभव है। सप्ताहांत में संतान संबंधित हानि हो सकती है, पेट संबंधी विकार होंगे एवं आर्थिक तंगी से व्यापार में कमी आएगी।

By admin