रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए जिलों में पोस्टिंग (Posting in new Districts) की भूपेश सरकार (Bhupesh Sarkar) ने तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल, प्रदेश के चार नए जिलों मोहला-मानपुर, बिलाईगढ़-सारंगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती में कलेक्टोरेट से लेकर भू अभिलेख व अन्य दफ्तरों की स्थापना की जा रही है। जानकारी के अनुसार इन जिलों में अभी एक-एक अपर कलेक्टर ( Additional Collector) व संयुक्त कलेक्टर (Joint Collector) का पद स्वीकृत किया जाएगा। हर जिले में कलेक्टोरेट में 63 पद स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही ओएसडी के रूप में अफसरों की नियुक्ति की जाएगी।

अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार अमूमन बड़े जिलों में दो अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर होते हैं, लेकिन फिलहाल चारों जिलों में अपर व संयुक्त कलेक्टर के एक-एक पद स्वीकृत किए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर के तीन-तीन पद दिए गए हैं। इसके अलावा अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, स्टेनोग्राफर वर्ग-1, सहायक ग्रेड-2, 3, स्टेनो टायपिस्ट आदि पद मिलाकर हर जिले में 63-63 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 3 करोड़ का खर्च आएगा।

इसी तरह हर जिले में अधीक्षक भू-अभिलेख के 2-2, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के 3-3 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसमें भी तीन करोड़ का खर्च संभावित है। फिलहाल सरकार यह खर्च बचत की राशि से करेगी। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेश बघेल ने चार नए जिले और तहसील बनाने का ऐलान किया था। अक्टूबर में नए जिलों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। हालांकि मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया था।

By admin