रायपुर। राजधानी रायपुर में गाड़ियों की तेज रफ्तार आए दिन हादसों का कारण बनती जा रही है। शनिवार देर रात एक जोरा इलाके में एक तेज रफ्तार कार बिजली से खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक और युवती को चोट आई है। लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के आरंग मार्ग में जोरा इलाके में शनिवार की आधी रात तेज रफ्तार हुंडई कार बिजली के खंभे से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कार के सामने के हिस्से का परखच्चे उड़ गए। हेल्पर साइड सामने का चक्का उखड़कर दूर जा गिरा। गाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में कार सवार और युवक-युवती गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को गंभीर हालत में राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में घायल युवक की पहचान देवेंद्र नगर निवासी आयुष कौशिक के रुप में हुई है। आयुष अपनी महिला मित्र जगदलपुर निवीस सिमरन दुबे के साथ कार में गया था। वापसी के दौरान शनिवार देर रात यह हादसा हुआ। जिसमें दोनों घायल हो गए।

By admin