रायपुर। बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में दो की घटनास्थल में ही मौत हो गई वही एक कि अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल का ईलाज जारी है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात उत्तरप्रदेश के मथुरा निवासी रमेश चन्द्र बिलासपुर में ट्रांसपोर्टर के यहां ड्राइवर का काम करता था। वो रात तकरीबन 10 बजे खलासी व हमाली का काम करने वाले अपने आठ साथियों के साथ काम खत्म कर नया बस स्टैंड के पीछे स्थित अभिलाष परिसर कालोनी अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से उन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके सेफरार हो गया। हादसे की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची तो इस एक शव कार के पहियों में फंसा मिला, जिसे निकाला गया। पास ही एक और शव व दो घायल पड़े मिले।

पुलिस ने आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां ईलाज के दौरान एक और घायल युवक की मौत हो गयी। तथा गम्भीर रूप से घायल एक अन्य का ईलाज जारी हैं। पुलिस फरार कार चालक की तालाश में जुटी है।

By admin