रायपुर। प्रदेश में 26 दिसंबर से उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना बंद हो गया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त अपेक्षाकृत गरम हवा का आगमन प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड जारी है। प्रदेश में कल दिनांक 26 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

कल से अगले दो दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की सम्भावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 27 दिसंबर के देर रात में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की वर्षा प्रदेश के एक दो स्थानों में हो सकता है ।

28 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है और मध्य क्षेत्र के पश्चिमी भाग में एक दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की संभावन है। 29 दिसंबर को प्रदेश के सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।

By admin