राजनांदगांव। जिले के एक गांव में अज्ञात लोगों ने एक ग्रामीण की डंडे से मारकर हत्या कर दी है। घटना का कारण अज्ञात है। उस दौरान गांव का 30 वर्षीय युवक सो रहा था, जिसे बुलाकर अज्ञात लोगों ने बाहर ले गए थे।

थाने के अनुसार हत्या किन कारणों से हुई और हत्या किसने की पुलिस इसकी जांच में लगी हुई है, लेकिन स्थानीय रहवासी घटना को नक्सली वारदात से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने इस घटना को अंजाम देने के लिए माओवादियों पर आशंका जताई है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना राजनंदगांव जिले के मदनवाड़ा थाना के अंतर्गत ग्राम कलवर की है। यहां एक बार फिर से नक्सलियों की क्रूरता देखने को मिली है। जहां माओवादियों ने एक 30 वर्षीय ग्रामीण की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है।

मंगलवार की देर रात लगभग 10 से 12 की संख्या में वर्दीधारी माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत है। लोग घर से निकलने से डरने लगे हैं। पूरा गांव सूना है। दिनभर लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा हो रही है। इस दहशत भरी घटना को किसने अंजाम दिया है किसी को कुछ भी नहीं सूझ रहा है। पर लोगों को शक है कि नक्सलियों ने ऐसा किया होगा।

घटना से पहले मृतक रामजी गांवड़े घर पर सो रहा था, इसी बीच रात को लगभग दर्जनभर वर्दीधारी घर में घुस गए और उसे निकालकर बाहर ले गए। उसके बाद उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इनकी पिटाई से रामजी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

थाना मदनवाड़ा के उपनिरीक्षक सुरेंद्र नेताम ने बताया कि हत्या क्यों हुई और किसने की इसकी छान-बीन की जा रही है। अभी तक कुछ क्लियर नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

By admin